स्वदेशी एसटीबी को बढ़ावा देने का विचार

नयी दिल्ली : सरकार की डिजिटलीकरण पहल में देश में बने सैट टाप बाक्स (एसटीबी) का समर्थन करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि वे घरेलू विनिर्माताओं को प्रोत्साहित करने का मुद्दा वित्त व वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे. यहां कल संवाददाताओं से बातचीत में जावडेकर ने कहा कि डिजिटलीकरण […]

नयी दिल्ली : सरकार की डिजिटलीकरण पहल में देश में बने सैट टाप बाक्स (एसटीबी) का समर्थन करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि वे घरेलू विनिर्माताओं को प्रोत्साहित करने का मुद्दा वित्त व वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे.

यहां कल संवाददाताओं से बातचीत में जावडेकर ने कहा कि डिजिटलीकरण के तीसरे व चौथे चरण के लिए लगभग 12 करोड़ एसटीबी की जरुरत है और सवाल यह है कि देश इनका आयात क्यों करे. उन्होंने कहा- ये 12 करोड़ एसटीबी चीन व कोरिया से आयात क्यों किए जाएं ? हमारा धन जा रहा है तथा हम अपने उद्योग को विकसित करने का मौका भी गंवा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि सरकार केबल क्षेत्र के डिजिटलीकरण के पहले दो चरण पहले ही कार्यान्वित कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >