शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक मजबूत

मुंबई : रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 70 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान बीएससी-30 सूचकांक 467.51 अंक बढ़कर बंद […]

मुंबई : रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 70 अंक मजबूत हो गया.

बंबई शेयर बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान बीएससी-30 सूचकांक 467.51 अंक बढ़कर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 70.89 अंक अथवा 0.29 फीसद की तेजी के साथ 24,755.74 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 15.75 अंक अथवा 0.21 फीसद बढ़कर 7,378.25 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, धातु, आईटी, रीयल्टी, तेल एवं गैस एवं बिजली क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >