महंगाई की मार,डीजल के दामों में 50 पैसे/लीटर की बढोतरी

नयी दिल्ली : राज्य शुल्क को छोड कर डीजल के दामों में आज 50 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है. तीन सप्ताह के दौरान डीजल के दामों में यह दूसरी बार बढोतरी है. नये तेल मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यूपीए सरकार द्वारा शुरु की गयी सुधार को जारी रखते हुये राज्य के स्वामित्व […]

नयी दिल्ली : राज्य शुल्क को छोड कर डीजल के दामों में आज 50 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है. तीन सप्ताह के दौरान डीजल के दामों में यह दूसरी बार बढोतरी है. नये तेल मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यूपीए सरकार द्वारा शुरु की गयी सुधार को जारी रखते हुये राज्य के स्वामित्व वाली तेल कंपनियों के साथ कई दौर की बैठकें की जिसके बाद दाम में यह मासिक वृद्धि की गयी है.

दाम में बढोतरी से भाजपा सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के सुधारों को जारी रखेगी. जनवरी 2013 में संप्रग सरकार ने हर महीने डीजल के दामों में मामूली 50 पैसे की बढोतरी करने का निर्णय लिया था. यह निर्णय उस समय तक के लिए लिया गया था जब तक कि देश में डीजल पर सब्सिडी समाप्त न हो जाए.

तेल कंपनियों ने घोषणा की है कि यह बढोतरी आज मध्य रात्रि से लागू हो जाएगी. यह बढोतरी राज्य बिक्री कर या वैट को छोड कर है जिससे डीजल का वास्तविक मूल्य अधिक हो जाएगा और इसमें शहर-दर-शहर अंतर रहेगा.

शुल्क के साथ 57 पैसों की बढोतरी के बाद दिल्ली में डीजल का दाम 57.28 प्रति लीटर हो जाएगा जबकि मुंबई में इसकी कीमत 65.84 प्रति लीटर हो जाएगी. इससे पहले 13 मई को डीजल के दामों में बढोतरी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >