गोल्ड इन्वेस्टमेंट में न हो जाए नुकसान, अक्षय तृतीया पर इनवेस्टमेंट के लिए जानें सही ऑप्शन

SGB vs Digital Gold vs Physical Gold: सोने की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. जानें अक्षय तृतीया पर मुनाफे के लिए SGB, डिजिटल गोल्ड या फिजिकल गोल्ड में से कौन सा ऑप्शन चुनना सही है.

SGB vs Digital Gold vs Physical Gold: इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है. इंडियन ट्रेडिशन में इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन आज के दौर में सिर्फ गहने खरीदना ही एकमात्र ऑप्शन नहीं है. मार्केट में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB), डिजिटल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड जैसे कई ऑप्शंस मौजूद हैं. आइए समझते हैं कि आपके लिए इस दिन क्या खरीदना सबसे सही रहेगा.

सोने के ताजा भाव क्या हैं?

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल सोने की कीमतें काफी स्थिर बनी हुई हैं. 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 15,246 रुपये प्रति ग्राम है, वहीं 22 कैरेट 13,975 रुपये के आसपास चल रहा है. मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में रेट्स लगभग एक समान हैं, लेकिन दिल्ली और चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा मिल रहा है. बाजार में कोई बड़ी उथल-पुथल नहीं है, इसलिए खरीदारी के लिए यह एक सुरक्षित समय लग रहा है. 

SGB या डिजिटल गोल्ड: क्या है बेहतर?

अगर आप लंबे समय (जैसे- 8 साल) के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) सबसे बेस्ट है. इसमें सोने की कीमत बढ़ने के साथ-साथ आपको हर साल 2.5% का ब्याज भी मिलता है. लेकिन ध्यान रहे, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स नियमों में बदलाव हुआ है. अब अगर आप इसे स्टॉक एक्सचेंज (सेकेंडरी मार्केट) से खरीदते हैं, तो मुनाफे पर 12.5% टैक्स देना होगा. इसलिए इसे सीधे सरकारी इश्यू के समय खरीदना ही फायदेमंद है. 

दूसरी तरफ, डिजिटल गोल्ड उनके लिए अच्छा है जो मात्र 1 रुपये से इनवेस्टमेंट शुरू करना चाहते हैं. यह सुरक्षित और आसान तो है, लेकिन SEBI ने चेतावनी दी है कि यह पूरी तरह रेगुलेटेड नहीं है. यानी इसमें जोखिम थोड़ा ज्यादा है. 

गहने खरीदना फायदे का सौदा या नुकसान?

अक्षय तृतीया पर लोग अक्सर गहने खरीदते हैं, लेकिन इनवेस्टमेंट के लिहाज से यह थोड़ा महंगा पड़ता है.  गहनों पर आपको 8-10% तक ‘मेकिंग चार्ज’ और GST देना होता है, जो बेचते समय वापस नहीं मिलता. अगर आप सिर्फ इनवेस्टमेंट के लिए फिजिकल गोल्ड चाहते हैं, तो सिक्कों (Coins) या बार (Bars) को प्रायोरिटी दें. 

ये भी पढ़ें: PPF vs SIP, जानिए कहां इन्वेस्ट करने पर आपका पैसा तेजी से होगा डबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >