भारतीय शेयर बाजार नये शिखर पर, रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 100 बिलियन डॉलर के पार

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार आज पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. सेंसेक्स 400 अंक उछल कर 36, 600 अंक के पार पहुंच गया. बाजार में यह तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आयी तेजी के कारण आयी. रिलायंस का बाजार पूंजीकरण आज 100 बिलियन यूएस डॉलर […]

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार आज पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. सेंसेक्स 400 अंक उछल कर 36, 600 अंक के पार पहुंच गया. बाजार में यह तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आयी तेजी के कारण आयी. रिलायंस का बाजार पूंजीकरण आज 100 बिलियन यूएस डॉलर के पार पहुंच गया. रिलायंस का बाजार पूंजीकरण करीब 6,86, 604 करोड़ रुपये का हो गया. रिलायंस के शेयर में आज 5.47 प्रतिशत की मजबूती आयी और यह 1095 के करीब पहुंच गया.

बाजार ने आज 36675 अंक की ऊंचाई को छूलिया,जो अबतक का सर्वाधिक है. इससे पहले 29 जनवरी को बाजार 36444 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा था. आज निफ्टी भी नयी ऊंचाई पर है. निफ्टी आज 11 हजार अंक के पार पहुंच गया. दोपहर लगभग एक बजे निफ्टी 112 की बढ़त के साथ 11061 अंक पर पहुंच गया. आज बाजार में बैंकिंग, फार्मा व मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.

रिलायंस इंडस्ट्री के अलावा, यस बैंक, एलएंडटी, एसबीआइ, एचयूएल, एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज शानदार तेजी रही. इनके शेयर साढ़े चार प्रतिशत से लगभग डेढ़ प्रतिशत तक मजबूत हुए. कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >