अपनी मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने जुलाई-अगस्त में आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

चेन्नई : बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच यूएफबीयू ने कर्मचारियों के वेतन में महज दो प्रतिशत वृद्धि के खिलाफ जुलाई और अगस्त में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. बैंक कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर 30 औ 31 मई को हड़ताल की थी. यूएफबीयू के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि नौ बैंक […]

चेन्नई : बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच यूएफबीयू ने कर्मचारियों के वेतन में महज दो प्रतिशत वृद्धि के खिलाफ जुलाई और अगस्त में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. बैंक कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर 30 औ 31 मई को हड़ताल की थी. यूएफबीयू के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि नौ बैंक श्रमिक संगठनों का मंच यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की यहां बैठक हुई और दो दिन की हड़ताल को लेकर कर्मचारियों को बधाई दी.

उन्होंने कहा, ‘और हड़ताल के साथ संघर्ष तेज करने का फैसला किया गया है. मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान के लिये सरकार तथा बैंकों में उच्च प्राधिकरणों से मिलने का निर्णय किया गया है.’

वेंकटचलम ने कहा, ‘हालांकि अगर इन बैठकों में कोई समाधान नहीं निकलता है तो यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियंस आगे बढ़ेगा तथा और आंदोलन की घोषणा करेगा.’ इस बीच, नेशनल कान्फेडरेशनल ऑफ बैंक एंप्लायज के उपाध्यक्ष वीवीएसआर शर्मा के हवाले से तिरूपति से मिली खबर के अनुसार बैंक कर्मचारी जुलाई और अगस्त में चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन तेज करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >