वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे को मंजूरी मिलने पर कैट ने दी राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी

नयी दिल्ली : खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे को मंजूरी मिलने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है. कैट ने बयान में कहा, ‘हम पिछले पांच साल से ई-कॉमर्स क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार का दरवाजा खटखटा रहे हैं लेकिन इसे अनसुना किया गया.’ बयान […]

नयी दिल्ली : खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे को मंजूरी मिलने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है. कैट ने बयान में कहा, ‘हम पिछले पांच साल से ई-कॉमर्स क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार का दरवाजा खटखटा रहे हैं लेकिन इसे अनसुना किया गया.’

बयान में कहा गया कि इससे वालमार्ट को फ्लिपकार्ट खरीद कर परोक्ष तरीके से खुदरा व्यापार में घुसने का प्रोत्साहन मिला.’ उसने कहा कि इस सौदे से ई-कॉमर्स क्षेत्र में गलत चलन में कई गुना वृद्धि होगी.

उल्लेखनीय है कि खुदरा क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी वालमार्ट इंक ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर में खरीदने की पिछले महीने में घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >