12 खातों से 1,325 करोड़ रुपये की ऐसे वसूली करेगा SBI

नयी दिल्ली : देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) 1,325 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इस महीने गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) वाले 12 बड़े खातों की नीलामी करेगा. एसबीआइ की एक सूचना में बताया कि इन एनपीए खातों की इ-नीलामी 25 जून को होगी. इन खातों में अंकित मेटल एंड पावर लिमिटेड […]

नयी दिल्ली : देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) 1,325 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इस महीने गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) वाले 12 बड़े खातों की नीलामी करेगा. एसबीआइ की एक सूचना में बताया कि इन एनपीए खातों की इ-नीलामी 25 जून को होगी.

इन खातों में अंकित मेटल एंड पावर लिमिटेड का 690.08 करोड़ रुपये का एनपीए खाता, मॉडर्न स्टील्स लिमिटेड का 122.61 करोड़ रुपये, गुड हेल्थ एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड का 109.14 करोड़ रुपये, अमित कॉटन्स प्राइवेट लिमिटेड का 84.70 करोड़ रुपये और इंड-स्विफ्ट लिमिटेड 80.49 करोड़ रुपये का एनपीए खाता शामिल है.

इसे भी पढ़ें : सार्वजनिक बैंकों का NPA सितंबर अंत तक 7.34 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

इसके अलावा निखिल रिफाइनरीज का 52.85 करोड़ रुपये, भास्कर श्राची एलॉयज का 51.48 करोड़ रुपये, श्रीगणेश स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड का 38.96 करोड़ रुपये, अस्मिता पेपर्स का 37.23 करोड़ रुपये, फोरल लैब्स का 22.86 करोड़ रुपये, कार्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज का 20.82 करोड़ रुपये और अभिनंदन इंटरेक्जिम का 14.15 करोड़ रुपये का एनपीए खाता भी इसमें शामिल है.

बैंक ने कहा कि दिलचस्पी रखने वाले निविदाकर्ता खुलासा नहीं करने का अनुबंध करने तथा रुचि पत्र सौंपने के बाद तत्काल प्रभाव से इन परिसंपत्तियों की परख कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि मार्च, 2018 तक बैंक का सकल एनपीए 2.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2017-18 में उसके सकल ऋण का 10.91% है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >