भारती एयरटेल व टेलीनोर इंडिया के विलय को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने टेलीनोर इंडिया व भारती एयरटेल के विलय को मंजूरी दे दी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘दूरसंचार विभाग ने टेलीनोर इंडिया के भारती एयरटेल के साथ विलय को आज सुबह मंजूरी दी.’ उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले ही सप्ताह इस बारे में दूरसंचार […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने टेलीनोर इंडिया व भारती एयरटेल के विलय को मंजूरी दे दी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘दूरसंचार विभाग ने टेलीनोर इंडिया के भारती एयरटेल के साथ विलय को आज सुबह मंजूरी दी.’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले ही सप्ताह इस बारे में दूरसंचार विभाग की याचिका को खारिज करते हुए सौदे को मंजूरी देने का निर्देश दिया था. विभाग चाहता था कि ये कंपनियां जमानत राशि के रूप में लगभग 1700 करोड़ रुपये जमा करवाएं.

इस विलय से सात सर्किलों में एयरटेल का स्पेक्ट्रम बढ़ेगा. टेलीनोर सात सर्किलों में परिचालन करती है जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (पूर्व व पश्चिम) तथा असम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >