रांची से कोलकाता की एयर एशिया फ्लाइट सिर्फ 1399 रुपये में...! जानें ऑफर डिटेल्स

नयीदिल्ली : इन दिनों निजी विमानन कंपनियों के बीच एक तरह का प्राइस वॉर छिड़ गया है. ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बटोरने के लिए कंपनियांएकसे बढ़कर एक सस्ते हवाई सफर का ऑफर पेश कर रही हैं. इसी क्रम में विमानन कंपनी एयर एशिया ने घरेलू विमान यात्रियों के लिए सस्ते सफर का ऑफर पेश किया […]

नयीदिल्ली : इन दिनों निजी विमानन कंपनियों के बीच एक तरह का प्राइस वॉर छिड़ गया है. ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बटोरने के लिए कंपनियांएकसे बढ़कर एक सस्ते हवाई सफर का ऑफर पेश कर रही हैं.

इसी क्रम में विमानन कंपनी एयर एशिया ने घरेलू विमान यात्रियों के लिए सस्ते सफर का ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत हवाई सफर की शुरुआती कीमत महज 1,399 रुपये तय की गयी है.

यह ऑफर रांची-कोलकाता, भुवनेश्वर-कोलकाता, हैदराबाद-बेंगलुरु, कोच्चि-बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंफाल और बेंगलुरु-चैन्नई रूट पर उपलब्ध है.

एयर एशिया की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह किराया एक तरफ की यात्रा के लिए है. किराये में एयरपोर्ट टैक्सेज शामिल हैं. सीटों की संख्या सीमित है और संभव है कि सभी फ्लाइट में यह ऑफर उपलब्ध न हो.

ध्यान देनेवाली बात यहहै कि इस ऑफर के तहत बुकिंग करते हैं तो टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा. बताते चलें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है. सस्ते दर पर टिकट रविवार, 8 अप्रैल तक बुक कियेजा सकते हैं, जबकि यात्रा की अंतिम अवधि 30 अप्रैल 2018 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >