भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के पास पुराने 500-1000 के 25 करोड़ के नोट, नोटबंदी की दिक्कत से उबरने को मांगी RBI से मदद

तिरुमाला के प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर नोटबंदी की परेशानी से अब तक उबर न��ीं पाया है. मंदिर में पांच सौ और एक हजार रुपये के चलन से बाहर हो चुके पुराने नोटों में लगभग पच्चीस करोड़ की राशि जमा हुई है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त वित्त सलाहकार और मुख्य एकाउंट अधिकारी ओ बालाजी […]

तिरुमाला के प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर नोटबंदी की परेशानी से अब तक उबर नहीं पाया है. मंदिर में पांच सौ और एक हजार रुपये के चलन से बाहर हो चुके पुराने नोटों में लगभग पच्चीस करोड़ की राशि जमा हुई है.

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त वित्त सलाहकार और मुख्य एकाउंट अधिकारी ओ बालाजी के अनुसार, श्रद्धालुओं ने दानपत्र में पांच सौ और हजार के चलन से बाहर पुराने नोट डाले हैं. यह राशि 8 नवंबर, 2016 को केंद्र सरकार द्वारा पुराने 500-1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के कुछ महीनों बाद दानपात्र में डाली गयी.

नोटों को बदलने के लिए मंदिर की तरफ से भारतीय रिजर्व बैंक को नोट बदलने के लिए पत्र लिखा गया है और वे एक सकारात्मक जवाब का इंतजार कर रहे हैं. नकदी को पूरी सुरक्षा में रखा जा रहा है.

8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था. इसके बाद 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गये थे. इन नोटों को बदलने के लिए सरकार ने लोगों को 31 दिसंबर तक कासमय दिया था.

हालांकि इन नोटों को बदलने के लिए मंदिर द्वारा आरबीआइ को पत्र लिखा गया है. मंदिर के अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के नकदी चढ़ाने से जुड़ी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टीटीडी ने नोट बदलने के लिए आरबीआई को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वे एक सकारात्मक जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >