अमेरिका में मंदी का खतरा, अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर

कोलकाता : कोलकाता में अमेरिकन सेंटर और लाइब्रेरी सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, वाणिज्य दूतावास की सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. अमेरिकन सेंटर ने एक वक्तव्य में कहा, ‘कोलकाता में अमेरिकन सेंटर और पुस्तकालय अगली सूचना तक अनिश्चितकाल के लिये बंद रहेंगे. किसी भी असुविधा के लिये खेद प्रकट किया जाता है. कोलकाता […]

कोलकाता : कोलकाता में अमेरिकन सेंटर और लाइब्रेरी सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, वाणिज्य दूतावास की सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. अमेरिकन सेंटर ने एक वक्तव्य में कहा, ‘कोलकाता में अमेरिकन सेंटर और पुस्तकालय अगली सूचना तक अनिश्चितकाल के लिये बंद रहेंगे. किसी भी असुविधा के लिये खेद प्रकट किया जाता है. कोलकाता में वाणिज्य दूतावास सेवाएं काम करती रहेंगी.’

वक्तव्य में कहा गया, ‘अगर आपका वीजा के लिये साक्षात्कार तय है या अमेरिकी नागरिक सेवाओं के लिये मुलाकात का समय निर्धारित है तो कृपया वाणिज्य दूतावास में निर्धारित समय पर पहुंचें.’

शनिवार को अमेरिकी सरकार का कामकाज पिछले पांच वर्षों में पहली बार आधिकारिक रूप से ठप हो गया जब सीनेट ने संघीय सरकार को चलाने के लिये अल्पावधि के व्यय विधेयक को खारिज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >