Bitcoin की कीमत में भारी गिरावट, एक महीने में हुआ इतना नुकसान...!

लंदन : प्रमुख डिजिटल मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) बिटकॉइन दिसंबर की शुरुआत के बाद पहली बार 10 हजार डॉलर के नीचे आ गया. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कारोबार के दौरान यह डिजिटल करेंसी 9,807.56 डॉलर पर आ गयी. यह एक दिसंबर के बाद का इसका निम्नतम स्तर है. 18 दिसंबर को यह अपने सर्वोच्च […]

लंदन : प्रमुख डिजिटल मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) बिटकॉइन दिसंबर की शुरुआत के बाद पहली बार 10 हजार डॉलर के नीचे आ गया.

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कारोबार के दौरान यह डिजिटल करेंसी 9,807.56 डॉलर पर आ गयी. यह एक दिसंबर के बाद का इसका निम्नतम स्तर है. 18 दिसंबर को यह अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा और इसकी तुलना में बुधवार का स्तर करीब 50 प्रतिशत तक कम है.

गौरतलब है कि बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी (क्रिप्टो करेंसी) है. इसे एक ऑनलाइन एक्सचेंज के माध्यम से कोई भी खरीद सकता है. इसकी खरीद-फरोख्त से फायदा लेने के अलावा भुगतान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. फिलहाल, भारत में एक बिटकॉइन की कीमत लगभग 65 हजार रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >