इंफोसिस के नये सीईओ सलिल पारेख का सालाना वेतन 16.25 करोड़ रुपये

बेंगलुरु: देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख को 6.5 करोड़ रुपये का एक तय वेतन दिया जायेगा. कंपनी की तरफ से जारी पोस्टल बैलट के मुताबिक, नये सीईओ को फिक्स्ड सैलरी, वैरिएबल पे और स्टॉक्स ऑप्शंस मिला कर कुल 16.25 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे. वह वर्ष […]

बेंगलुरु: देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख को 6.5 करोड़ रुपये का एक तय वेतन दिया जायेगा.

कंपनी की तरफ से जारी पोस्टल बैलट के मुताबिक, नये सीईओ को फिक्स्ड सैलरी, वैरिएबल पे और स्टॉक्स ऑप्शंस मिला कर कुल 16.25 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे.

वह वर्ष 2018-19 के अंत में 9.75 करोड़ रुपये का वैरिएबल (परिवर्तनीय) वेतन पाने के हकदार होंगे. कंपनी के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक किरण मजूमदार शॉ ने कहा, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख के लिए 6.5 करोड़ रुपये का एक तय वेतन दिया जायेगा.

वित्त वर्ष के अंत में उन्हें 9.75 करोड़ रुपये के बराबर परिवर्तनीय वेतन का भुगतान किया जायेगा.

पूर्व सीईओ विशाल सिक्का को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 67.5 लाख डॉलर (42.80 करोड़ रुपये) का वेतन दिया गया था, जिस पर कंपनी के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की थी.

प्रतिद्वंद्वी कंपनी विप्रो के सीईओ अब्दाली नीमचवाला को दो लाख डॉलर (1.27 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है. कंपनी की नियुक्ति एवं पारिश्रमिक समिति की सदस्या किरण ने कहा कि पारेख को 3.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधयुक्त शेयर भी दिये जायेंगे.

साथ ही उन्हें कार्यप्रदर्शन के आधार पर 13 करोड़ रुपये के शेयर अनुदान के तौर पर मिलेंगे. उन्हें 9.75 करोड़ रुपये का एकबारगी शेयर अनुदान भी दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >