पवनहंस को 500 करोड़ में खरीदने की तैयारी में 300 कर्मचारी

सरकारी हेलीकॉप्टर सर्विस देने वाली कंपनी पवन हंंस की बिक्री की खबर तेज हैं. इस बीच खबर यह है कि 300 से ज्यादा कर्मचारी अपने ही कंपनी का शेयर खरीदने का योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कर्मचारी 51 प्रतिशत शेयर खरीदेंगे. गौरतलब है कि इसके बिक्री में ऑल इंडिया सिविल एविएशन एंप्लॉयीज […]

सरकारी हेलीकॉप्टर सर्विस देने वाली कंपनी पवन हंंस की बिक्री की खबर तेज हैं. इस बीच खबर यह है कि 300 से ज्यादा कर्मचारी अपने ही कंपनी का शेयर खरीदने का योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कर्मचारी 51 प्रतिशत शेयर खरीदेंगे. गौरतलब है कि इसके बिक्री में ऑल इंडिया सिविल एविएशन एंप्लॉयीज यूनियन मालिकाना हक के ट्रांजेक्शन के लिए दुबई की मार्टिन कंसल्टिंग कंपनी से सलाह ले रहा है. यह इस तरह का पहला मामला होगा जब कर्मचारी ही कंपनी को खरीद लेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की ओर से बोली लगाए जाने का प्रावधान है. मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी संघ एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन हंस के कर्मचारी संघ ने सरकार से 51% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है. अगर ऐसा होता है तो देश में यह पहला ऐसा मामला बना जाएगा.गौरतलब है कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग पवन हंस में सरकार की हिस्सेदारी बेच रहा है. सरकार के 50 फीसदी हिस्से की कीमत 500 करोड़ रुपए लगाई जा रही है. पवन हंस में बाकी 49 फीसदी हिस्सा सरकारी कंपनी ऑयल और नैचरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के पास है
कैसे करेंगे पैसों का इंतजाम
कर्मचारी संघ किसी प्राइवेट इक्विटी या वेंचर कैपिटल फंड के साथ समझौता करेगा जो उनकी तरफ से सरकार के शेयर खरीदेगा. इसके लिए उन्हें 10 फीसदी तक का स्टॉक ऑप्शन दिया जाएगा. कर्मचारी पवन हंस में निवेश के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >