धनतेरस कल : किस वक्त किस चीज की खरीदारी होगी बेहतर, आपकी राशि के आधार पर करें खरीदारी
दीवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है . इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरी पूजे जाते हैं. इसी दिन कुबेर की भी पूजा की जाती है. ज्योतिषाचार्य पं श्रीपति त्रिपाठी के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है. इस दिन धातु खरीदना […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
दीवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है . इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरी पूजे जाते हैं. इसी दिन कुबेर की भी पूजा की जाती है. ज्योतिषाचार्य पं श्रीपति त्रिपाठी के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है. इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस में 12 घंटे तक सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है.
इसी दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था जो कि समुंद्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे. भगवान धनवंतरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सात बजे से शाम सात बजकर 11 मिनट तक है. इस योग में आप खरीदारी कर सकेंगे. 17 अक्टूबर को यानि कल धनतेरस है. क्या खरीदें – क्या ना खरीदें इसे लेकर परिवार में चर्चा शूरू है. आप अपनी राशि के आधार पर चीजें खरीदें.