जानिए फिर कब शुरू होगी जियोफोन की बुकिंग

नयी दिल्ली : रिलायंस रिटेल अपने 4-जी फीचर फोन जियोफोन की बुकिंग का दूसरा चरण दीवाली के बाद शुरू करेगी. कंपनी पहले चरण में मिली लगभग 60 लाख बुकिंग की आपूर्ति फिलहाल कर रही है. रिलायंस रिटेल के चैनल पार्टनर ने यह जानकारी दी. इसके अनुसार, जियोफोन बुकिंग का दूसरा चरण दीवाली के बाद शुरू […]

नयी दिल्ली : रिलायंस रिटेल अपने 4-जी फीचर फोन जियोफोन की बुकिंग का दूसरा चरण दीवाली के बाद शुरू करेगी. कंपनी पहले चरण में मिली लगभग 60 लाख बुकिंग की आपूर्ति फिलहाल कर रही है. रिलायंस रिटेल के चैनल पार्टनर ने यह जानकारी दी. इसके अनुसार, जियोफोन बुकिंग का दूसरा चरण दीवाली के बाद शुरू होगा. यह अक्तूबर के आखिर में यह नवंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है.

उल्लेखनीय है कि जियोफोन की बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी. जानकारी के अनुसार पहले तीन दिन में ही लगभग 60 लाख लोगों ने 500 रुपये का भुगतान करते हुए प्रीबुकिंग करवायी. कंपनी के अनुसार जियोफोन की प्रभावी कीमत शून्य होगी लेकिन इसे खरीदने के लिए 1500 रुपये की जमानती राशि देनी होगी जो कि बाद में वापस (रिफंड) कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >