केनरा बैंक ने बचत बैंक खातों पर घटाया ब्याज

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने 50 लाख रुपये तक की जमा पर बचत बैंक खाता पर ब्याज दर 0.5 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दी है. हालांकि, बैंक 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर 4 फीसदी ब्याज देता रहेगा. केनरा बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा कि बैंक ने बचत […]

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने 50 लाख रुपये तक की जमा पर बचत बैंक खाता पर ब्याज दर 0.5 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दी है. हालांकि, बैंक 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर 4 फीसदी ब्याज देता रहेगा. केनरा बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा कि बैंक ने बचत बैंक खातों पर ब्याज दर में संशोधन का निर्णय किया है. यह शुक्रवार से प्रभाव में आ गया.

इसे भी पढ़ें: Punjab National Bank ने चुनिंदा कर्जों पर घटायी 0.25 फीसदी ब्याज दर

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा कि जिन ग्राहकों के खातों में 50 लाख रुपये तक की राशि होगी, उस 3.5 फीसदी सालाना ब्याज और 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलता रहेगा. इससे पहले, एसबीआई ने 31 जुलाई को एक करोड़ रुपये या उससे कम जमा राशि पर ब्याज दर 0.50 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया था. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने भी ऐसा कदम उठाया है. कर्नाटक बैंक ने भी बचत बैंक खातों पर ब्याज दर में कटौती की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >