#DataKiAzadi : 70 रुपये में 1 साल के लिए अनलिमिटेड डेटा दे रही है #RCom

रिलायंस कम्यूनिकेशन (Rcom) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है. अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने 70 रुपयेका नया टैरिफ प्लान पेश किया है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 साल तक के लिए मोबाइल डेटा मिलेगा. यानी सिर्फ 70 रुपये में सालभर का […]

रिलायंस कम्यूनिकेशन (Rcom) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है.

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने 70 रुपयेका नया टैरिफ प्लान पेश किया है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 साल तक के लिए मोबाइल डेटा मिलेगा. यानी सिर्फ 70 रुपये में सालभर का अनलिमिटेड डेटा.

प्री-पेड यूजर्स के लिए पेश किये गये इस ऑफर ‘डेटा की आजादी’ नाम दिया गया है. यह प्लान सीमित समय के लिए है.

मुकेश की Jio के टक्कर में अनिल अंबानी की RCom एक साल तक हर रोज देगी 1GB डेटा, जानें क्या है ऑफर

ग्राहक इस ऑफर का फायदा 14 अगस्त से 16 अगस्त के बीच उठा पायेंगे. इस प्लान में एक साल के लिए अनलिमिटेड 2G डेटा मिलेगा.

इस प्लान के तहत RCom GSM सिम कार्ड यूजर्स को एक साल के लिए हर दिन 1GB डेटा मिलेगा, जबकि RCom LTE SIM कार्ड यूजर्स को भी 1GB 2G डेटा एक साल के लिए हर महीने मिलेगा.

बस यही नहीं, इस प्लान में 56 रुपये का टाकटाइम भी दिया जायेगा. यह प्लान पूरे भारत के लिए लागू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >