GST : आज रात 12 बजे से ”बिग बाजार” में 2 घंटे के लिए भारी डिस्‍काउंट

नयी दिल्ली : संसद के विशेष सत्र के माध्‍यम से शुक्रवार को पूरे देश में जीएसटी लागू कर दिया जायेगा. जीएसटी से पूर्व ‘बिग बाजार’ शॉपिंग के लिए ग्रैंड ऑफर्स लेकर आया है. यह ऑफर रात 12 बजे से रात 2 बजे तक होगा. ‘जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग’ में प्रोडक्ट्स पर 2 प्रतिशत से लेकर 22 […]

नयी दिल्ली : संसद के विशेष सत्र के माध्‍यम से शुक्रवार को पूरे देश में जीएसटी लागू कर दिया जायेगा. जीएसटी से पूर्व ‘बिग बाजार’ शॉपिंग के लिए ग्रैंड ऑफर्स लेकर आया है. यह ऑफर रात 12 बजे से रात 2 बजे तक होगा. ‘जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग’ में प्रोडक्ट्स पर 2 प्रतिशत से लेकर 22 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी.

देशभर में बिग बाजार के सभी स्टोर्स पर इन ऑफर्स का लाभ लिया जा सकता है. जीएसटी से पहले लगभग सभी कंपनियों ने भारी डिस्काउंट देकर माल बेचा है लेकिन बिग बाजार जीएसटी लांच की रात ऑफर्स दे रहा है.

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट भी अपने प्रोडक्‍ट प्री जीएसटी सेल के नाम से बेच रहे हैं. बिग बाजार की जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग 30 जून (शुक्रवार) की रात 12 बजे से 2 बजे तक रहेगी. संसद में जीएसटी भी रात 12 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
GST

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >