Zareen Khan Birthday: कभी 'वीर' की राजकुमारी बनीं तो, कभी हॉरर से डराया, इन फिल्मों ने बदल दिया एक्ट्रेस का करियर

Zareen Khan Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर जानते हैं उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई.

Zareen Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आज यानी 14 मई 2026 को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. जरीन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. फिल्मों में आने के बाद उन्हें अपनी लुक्स को लेकर काफी तुलना का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. एक समय ऐसा भी था जब जरीन का वजन 100 किलो से ज्यादा हुआ करता था, लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह बदला और बॉलीवुड तक का सफर तय किया. उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद जरीन ने कॉमेडी, रोमांस, हॉरर और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया. आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ चर्चित फिल्मों पर.

‘वीर’

जरीन खान ने साल 2010 में फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे. फिल्म में जरीन ने एक राजकुमारी का किरदार निभाया था. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन जरीन की खूबसूरती और एक्टिंग ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा.

‘हाउसफुल 2’

साल 2012 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ जरीन खान के करियर की बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

‘जट्ट जेम्स बॉन्ड’

जरीन खान ने पंजाबी फिल्म ‘जट्ट जेम्स बॉन्ड’ में भी काम किया. इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला और जरीन की एक्टिंग की भी तारीफ हुई. इस फिल्म के बाद उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई.

‘हेट स्टोरी 3’

फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन खान का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला. इस फिल्म में उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में रहीं. फिल्म के गाने और कहानी दोनों को लोगों ने पसंद किया. इस फिल्म ने ज़रीन की स्क्रीन इमेज को नया मोड़ दिया.

हॉरर फिल्म

जरीन खान ने हॉरर फिल्म 1921 में भी काम किया. इस फिल्म में उनके साथ करण कुंद्रा नजर आए थे. फिल्म की कहानी डर और रहस्य से भरी हुई थी. हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन जरीन की एक्टिंग को काफी सराहा गया.

यह भी पढ़ें: आखिर कैसी होगी संजय दत्त की ‘Aakhri Sawal’? फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद कर दिया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >