निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने कुछ यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को फिल्म के सेट पर बुलाया था. इसी दौरान नमित मल्होत्रा ने दर्शकों की उम्मीदों को लेकर खुलकर बात की.
आदिपुरुष की असफता का नमित मल्होत्रा को है डर?
नमित मल्होत्रा से एक यूट्यूबर ने पूछा कि क्या आदिपुरुष की नाकामी उन्हें परेशान करती है. इस पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि उनकी टीम अपना बेस्ट काम करे. दूसरों ने क्या किया या आगे कौन बेहतर करेगा, इस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता दोनों सामान्य चीजें हैं.
दर्शकों को पसंद नहीं आई रामायण तो ये करेंगे नमित मल्होत्रा
नमित मल्होत्रा ने आगे कहा कि उनकी पूरी टीम रामायण को ईमानदारी और पूरी मेहनत के साथ बना रही है. उनका मानना है कि अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है, तो यह उनके लिए खुशी की बात होगी, लेकिन अगर लोगों को फिल्म अच्छी नहीं लगी तो वे हाथ जोड़कर माफी मांग लेंगे और क्या करेंगे? इससे ज्यादा हम कुछ नहीं कर सकते हैं.
रामायण में मौजूद हैं ये स्टार्स
रामायण की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं यश रावण का रोल निभा रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.
