‘धुरंधर 2’ का क्रेज हुआ कम, 49वें दिन दर्शकों की संख्या में आई गिरावट

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 49: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई 49वें दिन धीमी पड़ गई, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब भी रिकॉर्ड बना रही है. साउथ इंडिया में 300 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर ‘धुरंधर 2’ ने नया इतिहास रचा है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 49: ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 49 दिन पूरे हो चुके हैं. लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखने वाली यह फिल्म अब धीरे-धीरे कमाई के मामले में कमजोर पड़ती नजर आ रही है. सातवें हफ्ते तक आते-आते फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, हालांकि वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म अब भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही है.

49वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ranveer Singh स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 49वें दिन करीब 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म के शोज की संख्या भी घटकर 856 रह गई है. इससे साफ है कि अब फिल्म का थिएटर रन अंतिम दौर में पहुंच चुका है.

हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल प्रदर्शन अब भी शानदार माना जा रहा है. फिल्म का नेट कलेक्शन 1140 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1790.91 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1364.61 करोड़ और ओवरसीज कमाई 426.30 करोड़ रुपये शामिल है.

साउथ इंडिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने अपने 47वें दिन एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई जिसने साउथ इंडिया में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. खासतौर पर कर्नाटक में फिल्म को अब भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों का एक वर्ग फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ा तगड़ा मुकाबला

फिल्म की कमाई में गिरावट की सबसे बड़ी वजह इस समय थिएटर्स में मौजूद कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. Bhooth Bangla और Raja Shivaji जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है. इन फिल्मों की वजह से ‘धुरंधर 2’ के दर्शकों पर असर पड़ा है.

सितारों की बढ़ी डिमांड

फिल्म की सफलता का फायदा इसकी स्टारकास्ट को भी मिला है. रणवीर सिंह के अलावा Sanjay Dutt, R. Madhavan और निर्देशक Aditya Dhar की इंडस्ट्री में मांग बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म और इसके कलाकार लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘माइकल’ की रफ्तार, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >