‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 34वें दिन ‘जवान’ के बराबर किया कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. रिलीज के 34वें दिन भी फिल्म ने हल्की कमाई करते हुए शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म का एक बड़ा रिकॉर्ड बराबर कर दिया है.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. थिएटर्स में कई नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. अपने पांचवें हफ्ते के बुधवार यानी 34वें दिन को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पूरे 80 लाख रुपये कलेक्शन किया है. इस कमाई के साथ ही ‘भूत बंगला’ ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के 34वें दिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

Sacnik की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब तक भारत में कुल 170.75 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. अगर भारत के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 202.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है, जहां से फिल्म ने अब तक कुल 53.63 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर ‘भूत बंगला’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 256.02 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

शाहरुख खान की ‘जवान’ के रिकॉर्ड की बराबरी

रिलीज के 34वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है. 80 लाख रुपये कमाकर इस फिल्म ने 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इसके साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ और आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने 34वें दिन 80 लाख रुपये ही कमाए थे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘धुरंधर’ 4.25 करोड़ रुपये और दूसरे नंबर पर ‘स्त्री 2’ 2.50 करोड़ जैसी फिल्में शामिल हैं.

मल्टीप्लेक्स में बिकीं हजारों टिकटें

अपने पांचवें हफ्ते के वर्किंग डे यानी बुधवार पर भी इस फिल्म के देश भर में 2,457 शो चलाए गए, जो कि एक बहुत बड़ी बात है. बड़े शहरों के नेशनल थिएटर्स में फिल्म की टिकटें लगातार बुक हो रही हैं. बुधवार को PVR में 1,470 टिकटें, आइनॉक्स में 1,080 टिकटें और सिनेपोलिस में 630 टिकटें बिकी हैं. तीनों बड़ी सिनेमा चेन को मिलाकर एक ही दिन में कुल 3,180 टिकटें बिकी हैं, जो फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर है ‘राजा शिवाजी’, जानिए 20 दिनों का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >