Aakhri Sawal: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने संजय दत्त की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- प्रभावशाली कहानी कहने की शैली

Aakhri Sawal: दिल्ली में बीते दिनों संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का प्रीमियर रखा गया. जिसमें सीएम रेखा गुप्ता शामिल हुई. उन्होंने मूवी की कहानी और स्टार्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

Aakhri Sawal: संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है. सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, फिल्म निर्माताओं ने दिल्ली में एक ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया, जिससे माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की और फिल्म की कास्ट और टीम के साथ फिल्म देखी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल का किया रिव्यू

‘आखिरी सवाल’ के प्रीमियर के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्विटर पर मूवी का रिव्यू किया. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के प्रेरणादायक सफर को खूबसूरती से दर्शाती है और सामाजिक सेवा तथा राष्ट्रवाद को जगाने में इसके योगदान को उजागर करती है. उन्होंने फिल्म की प्रभावशाली कहानी कहने की शैली की भी सराहना की और निर्देशक-कलाकारों के एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल के तारीफ में क्या कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, “मुझे फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की स्टार कास्ट और टीम के साथ यह खास फिल्म देखने का मौका मिला. यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना में इसके योगदान को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास है. देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी गंभीरता से उठाया गया है.” उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग जी, संजय दत्त जी, अमित साध, नमशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और पूरी टीम को इस सार्थक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई. @RSSorg @abhijeetwarang1 @duttsanjay #AakhriSawal.”

आखिरी सवाल के बारे में

आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. निखिल नंदा की ओर से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माता हैं. बॉलीवुड फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें