बिहार के इन 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना

Bihar Weather Alert: आज बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा बाकी के अन्य जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ सकती है.

Bihar Weather Alert: बिहार में आज दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल सकता है. कहीं उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी. जबकि कुछ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से टोटल 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में मौसम बिगड़ा रह सकता है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

बिहार में कब एक्टिव होगा मॉनसून?

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में मॉनसून एक्टिव हो सकता है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी हो सकती है. इसके साथ ही 28 जून तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. विभाग की माने तो, उत्तर बिहार, सीमांचल और कोसी इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है.

नेपाल में बारिश से बिहार में बढ़ा खतरा

जानकारी के मुताबिक, नेपाल में लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से नदियां उफान पर हैं. सोमवार को लगभग 91 हजार क्यूसेक पानी कोसी बराज से डिस्चार्ज किया गया. इसकी वजह से सुपौल के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो, बक्सर और कैमूर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया. जबकि गोपालगंज, कैमूर, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय और बेतिया में बारिश दर्ज की गई.

Also Read: बक्सर में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ पटना हाईकोर्ट का एक्शन, पूर्व थानेदार पर FIR दर्ज करने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >