Election Express: पहले राष्ट्रपति का गांव अब भी पिछड़ा, जीरादेई चौपाल में जनता ने खोली विकास की पोल

Election Express: जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में प्रभात खबर की चुनावी चौपाल में जनता ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं. सड़क, मुआवजा, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लोगों ने नेताओं से जवाब मांगे. पहले राष्ट्रपति के गांव का यह क्षेत्र आज भी विकास से दूर है इससे जनता में नाराजगी दिखी.

Election Express: प्रभात खबर का चुनावी इलेक्शन एक्सप्रेस गुरुवार को जीरादेई विधानसभा क्षेत्र पहुंचा. इस दौरान टीम ने विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में चौराहे पर चर्चा के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया. विजयीपुर मोड़, जीरादेई, बंका मोड़ बाजार, नौतन बाजार, शाहपुर मठिया में चौराहे पर चर्चा के दौरान लोगों ने रामजानकी पथ में पड़ने वाली जमीन का उचित मुआवजा देने, विकास कार्यों में भेदभाव, मतदाता पुनरीक्षण में अनपढ़ व गरीब वोटरों की परेशानी, बेरोजगारी, मानक के हिसाब से राशन नहीं मिलना आदि मुद्दे उठाये.

जनता बोली- विकास से वंचित है इलाका

मैरवा स्थित हरिराम महाविद्यालय में आयोजित चौपाल में लोगों ने खुलकर अपनी बातों को रखा और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों से सवाल किये. लोगों का कहना था कि प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव के नाम से जीरादेई विधानसभा क्षेत्र की पहचान के बाद भी विकास के लिहाज से यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है. आज भी शिक्षा व स्वास्थ्य के बेहतर इंतजाम न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

चौपाल में जुटे लोग

उचित मुआवजा भी मिला

चौपाल में मंच पर मौजूद भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा, जदयू से जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, भाजपा नेता उमेश कुमार सिंह, राजद से अजय भाष्कर चौहान व जन सुराज से मुन्ना पांडेय के साथ समाजसेवी प्रमोद कुमार मल्ल ने सवाल के जवाब दिये.

लोगों ने विधायक और एनडीए के प्रतिनिधियों से विकास कार्यों को सवाल उठाये और आगे सरकार बनने पर उनकी कार्ययोजना के बारे में पूछा. लोगों ने नहरों के निर्माण के बाद भी टेल एंड तक पर्याप्त पानी नहीं पहुचने का मुद्दा उठाया तो रामजानकी मार्ग निर्माण को लेकर किये गये भूमि अधिग्रहण के दौरान उचित मुआवजा न मिलने की भी शिकायत की.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले एमएलए

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान उनकी प्राथमिकता रही. उन्होंने अपने कार्यों को गिनाते हुए बिहार की नीतीश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया. वहीं, भाजपा और जदयू के प्रतिनिधियों ने कहा कि बीस साल की उपलब्धियों के बल पर फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. जनसुराज के प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा के विकास के साथ युवाओं का पलायन रोकेंगे. इन सवालों का क्षेत्रीय विधायक अमरजीत कुशवाहा ने जवाब देने के साथ ही महागठबंधन व एनडीए के घटक दल के अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखते हुये लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More