Bihar Election 2025: क्या मीनापुर सीट पर जीत की हैट्रिक लगा पाएगी RJD? क्या कहता है समीकरण

Bihar Election 2025: मीनापुर विधानसभा सीट पर आरजेडी का दबदबा कायम है. 2020 में मुन्ना यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. यह पूरी तरह ग्रामीण सीट है, जहां मुस्लिम और अनुसूचित जाति मतदाताओं की अहम भूमिका है. आरजेडी अब तीसरी बार जीत दर्ज करने की तैयारी में है. जानिए, इस बार क्या है राजनीतिक समीकरण?

Bihar Election 2025: मीनापुर विधानसभा सीट बिहार की 243 सीटों में से एक सामान्य श्रेणी की सीट है, जो मुजफ्फरपुर जिले में स्थित है और वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. यह क्षेत्र पूर्णतः ग्रामीण है जहां कुल मतदाताओं की संख्या 274,475 है. इनमें अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 46,524 (16.95%) हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति की संख्या बेहद कम 165 (0.06%) है. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अहम है जो लगभग 29,094 है.

2010 में यह सीट जदयू के खाते में थी

इस विधानसभा क्षेत्र पर आरजेडी का मजबूत प्रभाव रहा है. 2000 से 2020 तक पांच चुनावों में से तीन बार आरजेडी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है. साल 2010 में यह सीट जदयू के दिनेश प्रसाद के खाते में गई थी, जिन्होंने राजद के मुन्ना यादव को 5402 वोटों से हराया था. दिनेश को 42286 और मुन्ना को 36884 वोट मिले थे.

2015 और 2020 में राजद का कब्जा

2015 में आरजेडी ने जोरदार वापसी की. इस बार मुन्ना यादव ने बीजेपी के अजय कुमार को 23940 वोटों के बड़े अंतर से हराया. मुन्ना यादव को 80790 वोट (50%) और अजय कुमार को 35% वोट मिले. 2020 में आरजेडी का यह दबदबा कायम रहा. त्रिकोणीय मुकाबले में मुन्ना यादव ने जदयू के मनोज कुमार और लोजपा के अजय कुमार को पछाड़ा. मुन्ना को 60018 वोट (33.51%), मनोज को 44506 (24.85%) और अजय को 43496 (24.28%) वोट मिले.

इस बार आरजेडी की नजर हैट्रिक पर है और राजनीतिक समीकरण यही इशारा कर रहे हैं कि मीनापुर सीट पर मुकाबला फिर से दिलचस्प होगा.

ALSO READ: Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, चुनावी तैयारी में ताकत झोंक रही पार्टियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें