CM Nitish: हमारी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए काम किया, गोपालगंज को 1566 करोड़ की सौगात देने के बाद बोले सीएम नीतीश

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में 1566 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने राजद पर हमला बोला और कहा कि दो बार सरकार बनाने में गलती हुई थी.

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में राजद पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दो बार राजद के साथ सरकार बनाने में गलती हुई थी. अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी. रविवार को नीतीश कुमार ने गोपालगंज में 1566 करोड़ रुपए की कई विकास योजनाओं की शुरुआत की. यहां उन्होंने 124 योजनाओं का शिलान्यास और 61 योजनाओं का उद्घाटन किया.

सीएम बोले- 20 सालों में बिहार ने की तरक्की

नीतीश कुमार ने जनसभा में कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत खराब थी. लोग शाम को घर से बाहर निकलने से डरते थे. लेकिन अब पिछले 20 सालों में बिहार ने तरक्की की नई ऊंचाइयां छुई हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जो शुरू से था, वह हमेशा रहेगा- सीएम

राजद पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा, “पहले कुछ नहीं था, चीजें गड़बड़ थीं. इसलिए इसे याद रखें. पहले यहां-वहां काम हो रहा था, और अब वे कई जगहों पर कुछ चीजें कर रहे हैं. आप जानते हैं कि गलती हुई थी, कुछ लोगों ने डेढ़ साल तक कुछ चीजों को हल्के में लिया, दो बार. बाद में मैंने उन्हें दोनों बार हटा दिया. उसके बाद, मैंने कहा कि अब से यहां-वहां कुछ नहीं किया जाएगा. जो शुरू से था, वह हमेशा रहेगा.”

इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज

सीएम नीतीश ने गिनाया काम

सीएम नीतीश ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में 5 लाख से ज्यादा शिक्षकों की बहाली की गई है. कई नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं. आम जनता को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है. वृद्धा पेंशन बढ़ाई गई है और महिलाओं को रोजगार देने पर काम हो रहा है.

देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिस बिहार में

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या पूरे देश में सबसे ज्यादा है. सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए बराबरी से काम किया है. कब्रिस्तान और मंदिर दोनों की घेराबंदी करवाई गई है.

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले धर्म के नाम पर राजनीति होती थी, लेकिन अब वह खत्म हो गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि वो बिहार के विकास में मदद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >