बांकीपुर उपचुनाव: EVM लेकर बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कल होगी वोटिंग, पैरामिलिट्री की 14 कंपनियां तैनात

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा. इससे पहले EVM और VVPAT के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई हैं. प्रशासन ने 422 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जबकि 3.79 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार, 30 जुलाई को मतदान होगा. इससे पहले मंगलवार को चुनावकर्मियों को EVM और अन्य चुनावी सामग्री सौंप दी गई. पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

EVM और VVPAT लेकर बूथों के लिए रवाना हुए चुनावकर्मी

पटना के बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चुनावकर्मियों ने EVM, कंट्रोल यूनिट और VVPAT समेत पूरा चुनावी सेट प्राप्त किया.

प्रभात खबर की पत्रकार रिया से बातचीत में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने बताया कि सामग्री लेने के बाद वे गांधी मैदान जाएंगे. वहां से प्रशासन की ओर से वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे. गुरुवार सुबह तय समय पर मतदान शुरू होगा.

3.79 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 3,79,616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इनमें शामिल हैं:

  • पुरुष मतदाता: 2,00,060
  • महिला मतदाता: 1,79,533
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 23

422 मतदान केंद्र, 29 मोबाइल बूथ भी तैयार

मतदान के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 247 मतदान केंद्र सरकारी भवनों में वहीं 175 मतदान केंद्र निजी भवनों में बनाए गए हैं. इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए 29 मोबाइल मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं.

25 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान 40 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था. जांच के बाद 26 नामांकन वैध पाए गए. बाद में एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया. अब चुनाव मैदान में 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सुरक्षा के लिए 14 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. बांकीपुर में पैरामिलिट्री फोर्स की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा पूरे क्षेत्र में 28 विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं. यहां हर छोटे-बड़े वाहन की जांच की जा रही है.

आईजी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पटना आईजी जितेंद्र राणा ने सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों को लगातार गश्त करने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है. संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

हर बूथ पर रहेगा केंद्रीय सशस्त्र बल

पुलिस प्रेक्षक राकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराएंगे. उन्होंने बताया कि सभी 422 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात रहेंगे. इसके साथ ही जिला पुलिस लगातार फ्लैग मार्च और निगरानी करेगी.

3 अगस्त को आएंगे नतीजे

30 जुलाई को मतदान पूरा होने के बाद 3 अगस्त को मतों की गिनती होगी. उसी दिन यह तय हो जाएगा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है.

Also Read: बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 'मैं रूस में हूं, प्रदर्शन में शामिल नहीं था'... फिर FIR में मेरा नाम कैसे आया? छात्र ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >