बांकीपुर उपचुनाव: VVIP मतदाताओं का जमावड़ा, डॉ. सी.पी. ठाकुर और विवेक ठाकुर ने परिवार संग डाला वोट, कई दिग्गज नेता करेंगे मतदान

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर और सांसद विवेक ठाकुर ने परिवार के साथ वोट डालकर लोकतंत्र का पर्व मनाया. रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव जैसे कई दिग्गज नेता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए VVIP वोटर्स भी अपने-अपने बूथों पर पहुंचने लगे हैं. सुबह सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर तथा नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई.

डाकबंगला रोड स्थित बूथ पर डाला वोट

डॉ. सी.पी. ठाकुर और विवेक ठाकुर ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-144, बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला रोड स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. मतदान के बाद दोनों नेताओं ने लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.

आज ये VVIP नेता भी डालेंगे वोट

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े राजनीतिक चेहरे मतदाता हैं. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री अशोक चौधरी, गोपाल प्रसाद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक भी इसी क्षेत्र के मतदाता हैं. ये VVIP चेहरे भी मतदान करने अपने-अपने बूथों पर पहुंचेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VVIP सीट होने से बनी हुई है खास नजर

बांकीपुर विधानसभा को बिहार की सबसे चर्चित सीटों में गिना जाता है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां से 5 बार विधायक रहे हैं. उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई. जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है. उसके साथ ही यहां कई वरिष्ठ नेता और राजनीतिक हस्तियां मतदाता हैं. यही वजह है कि मतदान के दौरान इस सीट पर सभी की नजर बनी हुई है.

422 बूथों पर जारी है मतदान

बांकीपुर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. कुल 422 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर 3.79 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है.

Also Read: Bankipur By Election Voting LIVE Update: 25 उम्मीदवारों के लिए वोटिंग शुरू, BJP के नीरज, RJD की रेखा गुप्ता और पीके के बीच कड़ा मुकाबला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >