₹60,000 का नया स्कूटर और 120 km की रेंज, 1.5 यूनिट बिजली में बैटरी फुल चार्ज

Zelio E-Mobility का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर है X-Men+ 2026. यह स्कूटर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज होता है और इसमें डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स गियर, एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स दिये गए हैं.

ऑटो बाजार में Zelio E-Mobility ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर X-Men+ 2026 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और रोजाना शहर में सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसकी कीमत सिर्फ ₹60,000 रखी गई है और यह एक बार चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

नये वेरिएंट में फेसलिफ्ट डिजाइन दिया गया है. यह स्कूटर डार्क नाइट ब्लैक, व्हाइट, मिडनाइट ब्लू और नार्डो ग्रे जैसे नये रंगों में उपलब्ध है. यानी अब ग्राहकों के पास ज्यादा स्टाइलिश विकल्प मौजूद हैं.

परफॉर्मेंस और चार्जिंग

इसमें 60/72V की BLDC मोटर दी गई है, जो एफिशिएंसी और पावर दोनों का संतुलन बनाये रखती है. खास बात यह है कि स्कूटर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज हो जाता है.

  • लिथियम बैटरी: 4-5 घंटे में फुल चार्ज
  • लेड बैटरी: 8-10 घंटे में फुल चार्ज

टॉप स्पीड 25 km/h है, जो शहर के ट्रैफिक और छोटी दूरी के सफर के लिए पर्याप्त है.

कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स

  • 12 इंच का बड़ा रियर व्हील बेहतर रोड ग्रिप और स्टेबिलिटी देता है
  • फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स दिये गए हैं
  • 180 किलोग्राम तक की लोडिंग कैपेसिटी
  • डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स गियर, पार्किंग स्विच, एंटी-थेफ्ट अलार्म, USBचार्जिंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स.

लॉन्च ऑफर के तहत पहले 5,000 ग्राहकों को मुफ्त सेफ्टी हेलमेट भी दिया जाएगा.

कंपनी की ग्रोथ

2021 में शुरू हुई Zelio E-Mobility आज 20 राज्यों में 350 से ज्यादा डीलरशिप के साथ मौजूद है. कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 72,000 यूनिट्स है और इसके पास 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों का बेस है.

कम कीमत में स्मार्ट-स्टाइलिश डेली यूज स्कूटर

Zelio X-Men+ 2026 उन लोगों के लिए एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प है जो कम कीमत में स्टाइलिश, स्मार्ट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं. कम चार्जिंग कॉस्ट, अच्छी रेंज और कई एडवांस फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: TVS Orbiter V1 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले ये 5 चीजें जानना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >