टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए R15 V4 और MT-15 पर मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन (Yamaha Moto-GP) एडिशन कलर स्कीम को फिर से पेश किया है. यह डिजाइन यामाहा YZR-M1 फैक्ट्री मोटोजीपी मशीन के ग्राफिक्स से मिलता-जुलता है और पहले भी R15 और MT-15 पर देखा जा चुका है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.76 लाख रुपये है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग एफजेड सीरीज (FZ-S) एफजेड-एस एफआई हाइब्रिड और एफजेड-एस एफआई में नए और आकर्षक कलर ऑप्शन जोड़े हैं. आइए इस बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
यामाहा की नई मोटरसाइकिलों की कीमतें
Yamaha R15 V4 MotoGP की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,76,050 रुपये है. Yamaha M15 MotoGP की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,77,230 रुपये रखी गई है. इन दोनों में केवल कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं. इसके अलावा Yamaha FZ-S Fi-Hybrid की स्टार्टिंग प्राइस 1,39,200 रुपये और FZ-S Fi STD की 1,29,880 रुपये है.
यामाहा MotoGP एडिशन की क्या खूबीयां हैं?
यामाहा ने इस नए मोटोजीपी एडिशन में कई सारी खूबीयां ग्राहकों के लिए लाई है. इसमें टैंक श्राउड्स, फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर सिग्नेचर मोटोजीपी इंस्पायर्ड लीवर दी गई है, जो ब्रांड के रेसिंग DNA को दर्शाती है. ये स्पेशन एडिशन रेस-ब्रेड ग्राफिक्स और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ आते हैं, जो बेहतरीन एस्थेटिक्स और परफॉर्मेंस का कॉम्बो है.
यामाहा MotoGP एडिशन का इंजन कितना पावरफुल है?
यामाहा मोटोजीपी के R15 V4 और MT-15 दोनों में एक ही तरह के इंजन दिए गए हैं. इसमें 155cc लिक्विड कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा. यह इंजन 18.4 हॉर्सपावर (HP) और 14.2 nm टॉर्क जेनरेट होता है.
FZ रेंज में मिलेंगे अब नए कलर ऑप्शन
Yamaha FZ-S Fi-Hybrid खरीदारों के लिए कंपनी ने खास अपडेट लाया है. इसमें अब एक बिल्कुल नई Ice Storm कलर स्कीम मिलेगा, जबकि इसके मौजूद मैट ब्लैक वेरिएंट को फ्रेश और स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए हैं. वहीं, FZ-S Fi STD में नया मेटालिक ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया है, जो इसके मस्कुलर और अट्रैक्टिव लुक को पहले से और अधिक प्रीमियम बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले डीलरशिप पर दिखी नई Bajaj Pulsar 125, पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक में आई नजर
