नये डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आया Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

यामाहा की नयी अपडेटेड Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid ₹76,500 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. इसमें नया डिजाइन, हाइब्रिड इंजन और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध यह स्कूटर बेहतर माइलेज, स्टाइल और कनेक्टिविटी ऑफर करता है.

भारत में यामाहा मोटर इंडिया ने अपडेटेड Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹76,500 रखी गई है. कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें Fascino S, Fascino Disc और Fascino Drum शामिल है. इनमें सबसे महंगा वेरिएंट Fascino S है, जिसकी कीमत ₹95,200 (एक्स-शोरूम) है. वहीं, मिड-लेवल Fascino Disc वेरिएंट की कीमत ₹88,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

डिजाइन सबसे बड़ी खासियत

इस स्कूटर के नए वर्जन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. इसमें टेल सेक्शन के लिए नया लुक दिया गया है, साथ ही टेललाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स का डिजाइन भी अपडेट किया गया है. इन बदलावों को नए डिकल्स के साथ और बेहतर बनाया गया है. इन सभी अपडेट्स के जरिए कंपनी का लक्ष्य स्कूटर को ज्यादा फ्रेश और आकर्षक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके.

इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

वहीं, 2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में पहले की तरह ही 125cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है. इस इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जिसमें स्मार्ट मोटर जेनरेटर और स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम शामिल है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही रखे गए हैं. इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे यूनिट स्विंग सस्पेंशन मिलता है. स्कूटर में आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के पहिए दिए गए हैं.

डिस्क ब्रेक वेरिएंट में आगे 190 mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और E20 फ्यूल कंपैटिबिलिटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं.

इस स्कूटर की कुल लंबाई 1780 mm है, जो इसके पिछले मॉडल से थोड़ी कम है. वहीं, टॉप वेरिएंट Fascino S में कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Answer Back जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Yamaha Aerox e ने जगाई उम्मीद, स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया एक्सपेरिमेंट, लेकिन अभी बाकी है काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >