ALEF Model A Flying Car: आ गई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, खूबियां खुश कर देंगी

world’s first flying electric car – अलेफ मॉडल ए इलेक्ट्रिक कार सड़क पर चलने के साथ हवा में भी उड़ सकती है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह सड़क पर यह 200 किमी तक की दूरी तय कर सकती है. वहीं, इसकी फ्लाइंग रेंज 177 किमी तक की होगी.

ALEF Model A World’s First Electric Flying Car : दुनिया की पहली फ्लाइंग कार Alef Model A को अमेरिकी सरकार की तरफ से उड़ान संबंधी खास प्रमाणपत्र और मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी पाने वाली यह दुनिया की पहली कार है. सैन फ्रांसिस्को बेस्ड Alef Aeronautics ने मॉडल ए फ्लाइंग कार बनायी है. यह एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार है, जिसे आप सड़क पर दौड़ाने के साथ ही खुले आकाश में उड़ा भी सकते हैं.

2025 तक मार्केट में आ सकती है यह कार

कैलिफोर्निया बेस्ड सस्टेनेबल इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन बेस्ड कंपनी अलेफ एरोनॉटिक्स की शुरुआत 2015 में हुई, जिसका मकसद दुनिया की पहली हवा में उड़ने वाली कार तैयार करना था. 7 साल बाद यानी पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने इसके प्रोटोटाइप का खुलासा किया था और इस बात की घोषणा की थी कि 2025 तक यह कार मार्केट में लॉन्च की जा सकती है. अब इसे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से मंजूरी मिल गई है.

Also Read: Flying Car: उड़ने वाली पहली हाइब्रिड कार को मिली मंजूरी, तस्वीरों में जानें इसकी खूबियां

जमीन पर 200 और हवा में उड़ेगी 177 किमी

अलेफ मॉडल ए इलेक्ट्रिक कार सड़क के साथ ही हवा में भी सफर करने में सक्षम है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह सड़क पर 200 किमी तक की दूरी तय कर सकती है. वहीं, इसकी फ्लाइंग रेंज 177 किमी तक की होगी. इसकी डिजाइन भविष्य में उड़ान भरनेवाली गाड़ियों की तरह होगी. यह कार 8 पॉपलर से लैस है, जो इसकी बॉडी के अंदर ही लगाये गए हैं. फिलहाल एक या दो पैसेंजर वाली इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये होगी. कंपनी ने इस कार के लिए आर्डर लेना शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >