Watch Salman Khan Radhe Movie Online: सलमान खान की नयी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) ईद के मौके पर 13 मई (Eid ul-Fitr 2021 Date in India) को थिएटर्स, टॉप डीटीएच प्लैटफाॅर्म्स (DTH) से लेकर OTT प्लेटफॉर्म्स (Watch Radhe Movie Online) तक हर जगह एक साथ रिलीज होगी. आप इस फिल्म को घर बैठे आराम से देख सकते हैं. इसके लिए आपको क्या करना होगा, आइए जानते हैं-
सलमान खान की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 13 मई 2021 को रिलीज होगी. कोरोना काल में 40 देशाें में यह फिल्म थिएटर्स के साथ ही OTT प्लैटफॉर्म्स Zee5 के ZEEPlex, Dish TV, D2H, Tata Sky और Airtel Digital TV पर रिलीज होगी. इस फिल्म को ओटीटी पर ‘पे पर व्यू’ के फॉर्मैट पर रिलीज किया जाएगा. इसका मतलब यह कि आप इसे घर बैठे देख सकेंगे, लेकिन इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे. RADHE को Zee5 OTT पर देखने के लिए आप 499 रुपये का ऐन्यूअल सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जिसमें ‘राधे’ का रेंटल भी शामिल है.
‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ सलमान खान की 2009 में रिलीज ‘वॉन्टेड’ का सीक्वल है. ‘वॉन्टेड’ फिल्म को भी प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था. ‘वॉन्टेड’ में अपने एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस से ही सलमान खान ने उस दौर में बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी. बहरहाल, ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ साल 2017 में रिलीज हुई साउथ कोरियन फिल्म ‘द आउटलॉज’ (the outlaws) की हिंदी रीमेक बतायी जा रही है. फिल्म में सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. रणदीप हुड्डा फिल्म में एक गैंगेस्टर के किरदार में हैं.
Also Read: सलमान खान की ‘Radhe’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज़, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन ‘राधे’ की क्या है कहानी (Radhe movie storyline)फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है- मुंबई शहर पर ड्रग्स का धंधा करनेवाले अपराधी (रणदीप हुड्डा) का दबदबा बढ़ता जा रहा है, साथ ही क्राइम रेट में भी इजाफा हो रहा है और पुलिस भी कुछ खास नहीं कर पा रही है. इस सिलसिले में नेताओं और पुलिसकर्मियों की मीटिंग होती है. मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया जाता है कि इस अपराध को केवल एक ऑफिसर ही कम कर सकता है, जिसका नाम है राधे. राधे के काम करने का अंदाज अलग है. उसे अपने काम में किसी का दखल पसंद नहीं है. उसका लक्ष्य मुंबई से अपराध का खात्मा करना है. क्या राधे इस अपराध को कम करने में कामयाब रहेगा? इस फिल्म में आपको यही देखने को मिलेगा.
Radhe: Your Most Wanted Bhai Movie Trailer