WhatsApp Down होने से एक्शन में सरकार, IT मंत्रालय ने Meta से मांगा जवाब

WhatsApp Outage News- 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को देशभर में व्हाट्सऐप की सेवाएं लगभग दो घंटे बाधित रहीं. व्हाट्सऐप यूजर्स लगभग दो घंटे तक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाये. इस दौरान न तो कोई मैसेज आ-जा रहा था और न ही कॉल. इस मामले में IT मंत्रालय ने Meta के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप से जवाब मांगा है.

WhatsApp Down Reason: बीते 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को देशभर में व्हाट्सऐप की सेवाएं लगभग दो घंटे बाधित रहीं (WhatsApp Outage). व्हाट्सऐप यूजर्स लगभग दो घंटे तक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाये. इस दौरान न तो कोई मैसेज आ-जा रहा था और न ही कॉल. इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप से जवाब मांगा है.

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप से मंगलवार को मंच की सेवाओं में बाधा के कारणों को साझा करने के लिए कहा है. सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप की सेवाएं मंगलवार दोपहर लगभग दो घंटे तक बाधित रहीं. सेवाओं के अचानक ठप हो जाने की वजह से भारत से लेकर ब्रिटेन तक बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता लगभग दो घंटे तक एक दूसरे को कोई संदेश (टेक्स्ट) और वीडियो नहीं भेज सके.

Also Read: WhatsApp Server Down: व्हाट्सएप ने की वापसी, लगभग 2 घंटे डाउन रहा सर्वर, दुनियाभर में यूजर्स रहे परेशान

खबर है कि आईटी मंत्रालय ने कंपनी से व्हाट्सऐप के बंद होने के कारणों को साझा करने को कहा है. इस संबंध में व्हाट्सऐप को भेजे गए ईमेल का खबर बनाये जाने तक कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया. व्हाट्सऐप ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा था, तकनीकी खामी के कारण सेवाएं बाधित हुई हैं.

सेवाओं में बाधाओं की घटनाओं पर निगरानी रखने वाले डाउनडेटेक्टर के अनुसार, व्हाट्सऐप कई क्षेत्रों में कई उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं कर रहा था. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे. डाउनडेटेक्टर ने बताया कि करीब 29,000 उपयोगकर्ताओं ने व्यवधान की शिकायत की है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: WhatsApp Down: इससे पहले कब-कब बंद हुआ है इंस्टेंट मैसेंजर, जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >