650cc इंजन वाली इस Royal Enfield में ऐसा क्या खास है जो इसे अलग बनाता है?

Royal Enfield Continental GT 650 उन राइडर्स के लिए है जो बाइक चलाने का असली मजा महसूस करना चाहते हैं. रेट्रो कैफे रेसर स्टाइल, दमदार 650cc इंजन और स्मूद परफॉर्मेंस इसे खास बनाते हैं. ये कम्फर्ट से ज्यादा राइडिंग एक्सपीरियंस पर फोकस करती है.

आज के समय में जब ज्यादातर बाइकें सिर्फ प्रैक्टिकल जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं, वहीं Royal Enfield Continental GT 650 एक अलग ही वाइब लेकर आती है. ये बाइक असल में राइडिंग एन्जॉयमेंट के लिए बनी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹3,53,105 (ex-showroom) है और इसका क्लासिक कैफे रेसर लुक आपको सीधे 1960s के जमाने में ले जाता है.

आसान शब्दों में कहें तो कैफे रेसर वो बाइक होती है जो छोटी लेकिन तेज और स्पोर्टी राइड्स के लिए डिजाइन की जाती है. Continental GT 650 ठीक वही फील देती है.

इंजन 

इस बाइक में 648cc का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है. ये इंजन करीब 47.4 PS की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, यानी जैसे ही आप एक्सीलेटर घुमाते हैं, बाइक तुरंत अच्छा पिकअप देती है. खास बात ये है कि मिड-रेंज में इसका परफॉर्मेंस काफी स्मूद और स्ट्रॉन्ग रहता है.

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. साथ ही आपको स्लिपर क्लच भी मिलता जाता है. इसका फायदा ये है कि गियर बदलना काफी स्मूद हो जाता है और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. खासकर अगर आप बिगिनर हैं और बड़ी बाइक चलाना सीख रहे हैं, तो ये फीचर राइडिंग को काफी आसान और कंट्रोल में बना देता है.

डिजाइन

इस बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डिजाइन है. इसमें मिलने वाले क्लिप-ऑन (clip-on) हैंडलबार और पीछे की तरफ सेट फुटपेग्स इसे एक स्पोर्टी  लीन फॉरवर्ड (lean-forward) राइडिंग पोजिशन देते हैं. इसका फ्यूल टैंक भी काफी स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट है. कुल मिलाकर इसका डिजाइन सिंपल होते हुए भी बहुत पावरफुल और क्लीन लगता है.

राइडिंग और हैंडलिंग

इसे एक स्ट्रॉन्ग स्टील फ्रेम पर बनाया गया है, जिसे हैरिस परफॉर्मेंस (Harris Performance) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है. इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. करीब 214 किलो वजन होने के बावजूद जब बाइक चलने लगती है तो यह सड़क पर काफी जमी हुई और कंट्रोल्ड फील होती है. वहीं 804 mm की सीट हाइट ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक और आसानी से हैंडल करने लायक है.

सेफ्टी फीचर्स 

ये बाइक भले ही पूरी तरह रेट्रो और ओल्ड-स्कूल लुक में आती हो, लेकिन इसमें कई मॉडर्न और यूजफुल फीचर्स भी मिलते हैं. अब इसमें एलईडी हेडलैम्प दिया गया है, जिससे रात में विजिबिलिटी काफी बेहतर हो जाती है. साथ ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. इसका ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग और डिजिटल दोनों का कॉम्बिनेशन है, जिसमें स्पीड, आरपीएम, फ्यूल लेवल और ट्रिप जैसी जरूरी जानकारी साफ दिखती है. नए स्विचगियर की वजह से इसका इस्तेमाल और भी प्रीमियम और कम्फर्टेबल फील देता है.

परफॉरमेंस

ये बाइक आसानी से लगभग 160-169 km/h की टॉप स्पीड पकड़ लेती है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 25-27 kmpl तक दे देती है, जो एक 650cc बाइक के हिसाब से ठीक-ठाक और बैलेंस्ड है.

किन राइडर्स के लिए है ये बाइक?

ये बाइक हर किसी के लिए नहीं बनी है. ये उन लोगों की बाइक है जिन्हें सिर्फ सफर नहीं, बल्कि राइडिंग का असली मजा चाहिए होता है. लंबी दूरी पर ये शायद सबसे आरामदायक ऑप्शन न लगे, लेकिन जैसे ही आप इसे चलाते हैं, एक अलग ही कनेक्शन और राइडिंग का एक्सपीरियंस महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: कार बनानेवाली यह कंपनी भारत में ला रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्चिंग इसी साल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >