Volkswagen ने पेश की 7-सीटर प्रीमियम SUV Tiguan Allspace, जानें

जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में सात सीट वाली प्रीमियम एसयूवी (7 seater premium SUV) टिगुआन आलस्पेस (Volkswagen Tiguan Allspace) पेश की है.

मुंबई : जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में सात सीट वाली प्रीमियम एसयूवी (7 seater premium SUV) टिगुआन आलस्पेस (Volkswagen Tiguan Allspace) पेश की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.12 लाख रुपये है.

फॉक्सवैगन का यह मॉडल दो लीटर के भारत चरण-छह (बीएस-6) उत्सर्जन मानक अनुकूल इंजन के साथ उपलब्ध होगा. ग्रेटर नोएडा में हाल में हुए आटो एक्सपो में कंपनी ने नयी टिगुआन आलस्पेस को प्रदर्शित किया था.

कं���नी ने कहा है कि टिगुआन आलस्पेस इस खंड में अन्य कंपनियों के एसयूवी मॉडलों मसलन स्कोडा कोडियाक, होंडा सीआर-वी, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा एलटुरस जी4 को प्रतिस्पर्धा देगी.

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के निदेशक स्टीफन नैप ने कहा, टिगुआन आलस्पेस वैश्विक स्तर पर हमारी चार सबसे सफल कारों में से है. भारतीय ग्राहकों के लिए यह कार पेश करते हुए हमें खुशी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >