Vivo V19 लॉन्च : ड्यूल सेल्फी और क्वॉड रियर कैमरा के अलावा ये खूबियां हैं खास

Vivo V19 smartphone launch, Vivo V19 Camera, Vivo V19 Best Feature, Vivo V19 Battery, Vivo V19 Price : चीन की टॉप स्मार्टफोन कंपनी वीवो Vivo ने अपनी V सीरीज का लटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V19 पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे ग्लोबली लॉन्च किया है.

Vivo V19 smartphone global launch, Vivo V19 Camera, Vivo V19 Best Feature, Vivo V19 Battery, Vivo V19 Price : चीन की टॉप स्मार्टफोन कंपनी वीवो Vivo ने अपनी V सीरीज का लटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V19 पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे ग्लोबली लॉन्च किया है.

भारत में इस हैंडसेट को कंपनी 26 मार्च को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस लॉक डाउन की वजह से लॉन्च को स्थगित कर दिया गया था. अब इस फोन को कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है.

Vivo V19 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ आता है. यह एक ड्यूल सिम फोन है, जो ड्यूल स्टैंडबाई मोड के साथ आता है.

फोन में 2400×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.44 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. 8 जीबी रैम के साथ 128जीबी और 256जीबी के स्टोरेज ऑप्शन में आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है.

ग्लीम ब्लैक और स्लीक सिल्वर कलर वेरिएंट वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है.

सेल्फी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा मिलेगा. यहां 32 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 10 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस 10 पर काम करता है.

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 2.4GHz वाई-फाई और यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है.

वीवो V19 में आपको एक्सेलरोमीटर, ऐंबिएंट लाइट सेंसर, जाइरोस्कोप और ई-कंपास जैसे सेंसर भी मिल जाते हैं. सिक्यॉरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Vivo V19 में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा यहां 3.5mm जैक, ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाईफाई और जीपीएस सपोर्ट दिया गया है. कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >