₹62,405 वाली TVS Radeon की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं रोजाना अप-डाउन के लिए परफेक्ट

TVS रेडियॉन कम कीमत में डेली के सफर के लिए एक शानदार कम्यूटर बाइक है. जानें इसकी 5 खास बातें जो इसे माइलेज, आराम और मजबूती में परफेक्ट बनाती हैं.

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस रेडियॉन (TVS Radeon) एक भरोसेमंद और किफायती कम्यूटर बाइक के रूप में जानी जाती है. 62,405 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली यह बाइक रोजाना ऑफिस या काम के सिलसिले में अप-डाउन करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन और मजबूत ऑप्शन साबित होती है. यदि आपने भी हाल ही में इसे खरीदने का प्लान बनाया है, तो इसके बारे में सबसे पहले जानना जरूरी है कि आखिर रोजाना यूज के लिए परफेक्ट कैसे है. आइए इसकी 5 खासियतें बताते हैं.

TVS Radeon: दमदार माइलेज और किफायती राइड

रोजाना लंबे सफर तय करने वालों के लिए बाइक का माइलेज सबसे ज्यादा मायने रखता है. टीवीएस रेडियॉन में कंपनी ने 109.7 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है, जो बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है. इसका इंजन कम पेट्रोल खपत के साथ लंबी दूरी तय करता है, जिससे रोजाना के पेट्रोल का खर्चा काफी कम हो जाता है.

TVS Radeon: आरामदायक सीट और राइडिंग पोस्टर

डेली अप-डाउन में सबसे बड़ी समस्या थकान की होती है. इस बाइक को खासतौर पर राइडर के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें सेगमेंट की सबसे लंबी और चौड़ी सीट मिलती है, जिस पर दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं. इसका सीधा राइडिंग पोस्टर लंबी यात्राओं के दौरान भी कमर और पीठ में दर्द नहीं होने देता है.

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 125 की 5 खासियतें, जो उसे गांव-शहर हर जगह बनाती हैं सबसे दमदार बाइक

TVS Radeon: मजबूत बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन

डेली इस्तेमाल के लिए बाइक का टिकाऊ होना बहुत जरूरी है. टीवीएस रेडियॉन का मेटल फ्रेम और बॉडी पार्ट्स इसे काफी मजबूती प्रदान करते हैं. खराब सड़कों और गड्डों में भी यह बाइक बिना किसी परेशानी के स्थिर बनी रहती है. इसका क्लासिक और सिंपल लुक हर उम्र के राइडर्स को काफी पसंद आता है.

TVS Radeon: सस्पेंशन और सुरक्षा फीचर्स

खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट और रियर में हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है. इसके अलावा ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक के फिसलने के जोखिम को कम करता है.

ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom 125 CNG+Petrol की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाते हैं डेली यूज के लिए बेहतर बाइक

TVS Radeon: आधुनिक फीचर्स और लो मेंटेनेंस

इस बजट बाइक में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर और क्रोम फिनिश जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं. इसके स्पेयर पार्ट्स बाजार में आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो जाते हैं. इसका मेंटेनेंस खर्च काफी कम आता है, जो इसे हर मध्यमवर्गीय परिवार के लिए लंबे समय तक एक किफायती साथी बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >