अगर आप स्पोर्टी स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं और TVS Ntorq 150 आपकी पसंद की सूची में शामिल है, तो इसकी कीमत के साथ मासिक EMI की जानकारी भी आपके लिए जरूरी है. TVS ने Ntorq 150 को भारत के पहले 150cc हाइपर-स्पोर्ट परफॉर्मेंस स्कूटर के तौर पर पेश किया है. यह न सिर्फ Ntorq 125 से ज्यादा दमदार है, बल्कि इसमें बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक भी मिलती है. अगर आप इसे फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो यहां जानिए दोनों वेरिएंट की अनुमानित मासिक EMI और बाकी जरूरी जानकारी.
TVS Ntorq 150 की कीमत कितनी है?
TVS Ntorq 150 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में उपलब्ध है. इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट ₹1,11,350 (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जबकि टॉप TFT वेरिएंट की कीमत ₹1,20,350 (एक्स-शोरूम) है.
कीमत शहर, आरटीओ शुल्क, बीमा और डीलरशिप ऑफर के आधार पर ऑन-रोड कीमत में बदलाव हो सकता है.
इंजन और परफॉर्मेंस कैसी है?
TVS Ntorq 150 में 149.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 3-वाॅल्व इंजन दिया गया है, जिसमें O3C टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
यह इंजन 13 bhp की पावर 7,000 rpm पर और 14.2 Nm का टॉर्क 5,500 rpm पर जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा तक बताई गई है.
यह स्कूटर उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है जो रोजमर्रा की राइडिंग के साथ स्पोर्टी परफॉर्मेंस भी चाहते हैं.
हर महीने कितनी बनेगी EMI?
अगर 100 प्रतिशत एक्स-शोरूम कीमत पर लोन लिया जाए, ब्याज दर 8.5 प्रतिशत हो और लोन की अवधि 24 महीने रखी जाए, तो अनुमानित EMI इस प्रकार होगी.
स्टैंडर्ड वेरिएंट (₹1,11,350): लगभग ₹5,061 प्रति माह
TFT वेरिएंट (₹1,20,350): लगभग ₹5,471 प्रति माह
ध्यान रखें कि यह केवल अनुमानित EMI है. वास्तविक मासिक किस्त आपके डाउन पेमेंट, ब्याज दर, बैंक या फाइनेंस कंपनी और चुनी गई लोन अवधि के आधार पर अलग हो सकती है.
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप EMI पर TVS Ntorq 150 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो केवल मासिक किस्त ही नहीं, बल्कि डाउन पेमेंट, प्रॉसेसिंग फीस, बीमा, ऑन-रोड कीमत और ब्याज दर की भी तुलना करें.
साथ ही अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफर देखने से बेहतर ब्याज दर और कम EMI का फायदा मिल सकता है.
क्या TVS Ntorq 150 खरीदना सही रहेगा?
अगर आपको दमदार परफॉर्मेंस, स्पोर्टी डिजाइन और 150cc सेगमेंट का स्कूटर चाहिए, तो TVS Ntorq 150 एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है. इसकी अनुमानित ₹5,000 से थोड़ी अधिक मासिक EMI इसे उन खरीदारों के लिए भी आसान बनाती है, जो एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते.
ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 में क्या मिलता है खास? खरीदने से पहले जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल
