TVS Ntorq 125 हुई और भी स्टाइलिश, 5 नए रेसिंग-इंस्पायर्ड कलर्स हुए लॉन्च

TVS ने अपने पॉपुलर स्कूटर Ntorq 125 को नए विजुअल अपडेट्स के साथ पेश किया है. इस बदलाव में स्टाइल और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस रखा गया है. हालांकि, स्कूटर की परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

TVS Motor Company ने अपनी पॉपुलर 125cc स्कूटर TVS Ntorq 125 को नए रंगों और स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया है. फेस्टिव सीजन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने Disc और Race Edition वेरिएंट्स के लिए कुल 5 नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

TVS Ntorq 125 के नए कलर्स

TVS Ntorq 125 Race Edition अब Drift Blue, Inferno Red और Rush Green जैसे तीन नए कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगी. खास बात यह है कि इन रंगों के साथ कलर-मैचिंग अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं.

Disc वेरिएंट में Midnight Black और Spiti White कलर शामिल कर दिए गए हैं. वहीं, पहले से मौजूद Nardo Grey कलर को भी नए और ज्यादा शार्प ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया गया है. इतना ही नहीं, अब TVS SmartXonnect Bluetooth Connectivity और Fully Digital RLCD Instrument Console जैसे प्रीमियम फीचर्स कंपनी ने Ntorq 125 के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

TVS Ntorq 125 की कीमत

Ntorq 125 Disc की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,500 रुपये रखी गई है. वहीं Race Edition के लिए आपको 87,950 रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे.

VS Ntorq के इंजन और चेसिस स्पेसिफिकेशन्स

पावर की बात करें तो TVS Ntorq में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 7,000 rpm पर 7 kW की पावर और 5,500 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

TVS Ntorq को इस तरह बनाया गया है कि इसे चलाते समय अच्छा बैलेंस और कंट्रोल मिलता है. इसका 1,285 mm का व्हीलबेस फास्ट स्पीड पर भी स्कूटर को स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है. वहीं, 155 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस होने की वजह से खराब सड़क, छोटे गड्ढे और स्पीड ब्रेकर पार करने में दिक्कत नहीं होती. इसका वजन सिर्फ 111 किलो है.

यह भी पढ़ें: 110cc पेट्रोल स्कूटर छोड़िए, 142km रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए है स्मार्ट चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >