212 KM रेंज और 32 L स्टोरेज वाला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, खरीदने से पहले नई कीमत जान लें

TVS Motor ने अपने लोकप्रिय iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज और दमदार फीचर्स वाले इस स्कूटर को खरीदने से पहले इसकी नई कीमतों और वेरिएंट्स के बारे में जानना जरूरी है.

टीवीएस मोटर ने अगस्त 2026 महिना शुरू होते ही अपने स्कूटरों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसमें इलेक्ट्रिक सेगमेंट भी शामिल हैं. कंपनी की मोस्ट पॉपुलर ई-स्कूटर टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) अब पहले से महंगा हो गया. 200 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देने वाला यह यदि आप खरीदना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसकी नई कीमत के बारे में जान लें, ताकि शोरूम जाने के बाद आपको पछताना नहीं पड़े. इस स्कूटर की डिमांड भारतीय ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा है और इसके पीछे की वजह इसका धांसू रेंज और दमदार परफॉर्मेंस है. आइए इसकी बढ़ी कीमत और खासियतों के बारे में जानते हैं.

टीवीएस आईक्यूब की नई कीमत कितनी है?

अब तक टीवीएस iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वेरिएंट 2.2kWh की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये थी, जबकि इसका टॉप वेरिएंट iQube ST का स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 1.72 लाख रुपये थी. कंपनी की तरफ से आईक्यूब के अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 3.5kWh मॉडल की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है. इसमें 9,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, 3.1kWh वेरिएंट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 

आईक्यूब के किस मॉडल पर कितना प्राइस बढ़ा?

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतकीमत में बदलाव
iQube 2.2kWh1.11 लाख रुपये1.16 लाख रुपये5,000 रुपये
iQube 3.1kWh1.33 लाख रुपये1.33 लाख रुपयेकोई परिवर्तन नहीं
iQube 3.5kWh1.33 लाख रुपये1.42 लाख रुपये9,000 रुपये
iQube S 4.7kWh1.55 लाख रुपये1.61 लाख रुपये6,000 रुपये
iQube ST 5.3kWh1.72 लाख रुपये1.75 लाख रुपये3,000 रुपये

इसके अलावा आईक्यूब 2.2kWh के लिए अब 1.11 लाख रुपये की जगह 1.16 लाख रुपये आपको देने पड़ेंगे. 3.5kWh की पहले कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गई है. इतना ही नहीं आईक्यूब एस 4.7kWh के लिए 1.55 लाख रुपये की जगह अब 1.61 लाख रुपये देने होंगे, जबकि सबसे बड़ा बैट्रिक पैक वाला आईक्यूब एसटी 5.3kWh के दाम 1.72 लाख रुपये से बढ़कर 1.75 लाख रुपये हो गए हैं. 

टीवीएस आईक्यूब में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?

कस्टमर्स के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला टीवीएस आईक्यूब स्कूटर शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके टॉप मॉडल में आपको 17.78 cm TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ, प्ले/पाउज म्यूजिक और इंकमिंग कॉल अलर्ट जैसी कनेक्टिविटी मिलती है. इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉइस असिस्ट एंड अलेक्सा स्किलसेट, डिस्टेंस टू-एम्पटी और रिमोट चार्ज स्टेटस के साथ-साथ 118 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. 

स्टोरेज और कलर ऑप्शन 

आईक्यूब में कंपनी 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज ऑफर करती है, जिसमें 2 हेलमेट आसानी से रखा जा सकता है. इसके अलावा यूएसबी चार्जर पोर्ट भी इसमें मिलता है. 3 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ यह स्कूटर उपलब्ध है, जिसमें टाइटेनियम ग्रे मैट, स्टारलाइट ब्लू बैज और कॉपर ब्राउन्ज बैज शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें: Jupiter-iQube खरीदना हुआ अब महंगा, TVS ने बढ़ाए इन 4 पॉपुलर गाड़ियों के दाम, देखें नई कीमतें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >