Meta पर लगा 18.6 मिलियन डॉलर्स का जुर्माना, जानें क्या है मामला

टर्की के कम्पटीशन अथॉरिटी ने Meta पर 18.6 मिलियन डॉलर्स का जुर्माना लगा दिया है. जुर्माना लगाए जाने के बाद कम्पटीशन अथॉरिटी ने कंपनी से मार्केट में प्रतिस्पर्धा बहाल करने और आने वाले 5 सालों के लिए कंपनी के तरफ से उठाये जाने वाले स्टेप्स के बारे में रिपोर्ट भी तैयार करने को कहा है.

Meta Fined By Turkey’s Competition Authority: टर्की के कम्पटीशन अथॉरिटी ने हाल ही में Meta पर 18.6 मिलियन डॉलर्स का जुर्माना लगा दिया है. यह जुर्माना कंपनी पर प्रतिस्पर्धा नियमों को तोड़ने के लिए लगाया गया है. टर्की के नियामक ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि- Meta व्यक्तिगत सोशल नेटवर्किंग सर्विसेज और ऑनलाइन वीडियो एडवरटाइजिंग के फील्ड में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और कंपनी ने अपने मुख्य सर्विसेज जैसे कि Facebook, WhatsApp और Instagram का इस्तेमाल कर जारी किये गए सभी जानकारियों को एक आपस में मिलाकर अपने साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे कंपनियों को बाधित किया है.

2021 में Meta पर शुरू हुई जांच

साल 2021 में कम्पटीशन अथॉरिटी ने पहले WhatsApp पर और इसके बाद Facebook पर जांच की शुरुआत कर दी थी. जांच के पीछा का मुख्य कारण कंपनी के तरफ से अपडेट किये गए पॉलिसी को बताया गया. इस अपडेट किये गए पॉलिसी में कंपनी ने यूजर्स को उनकी कुछ निजी जानकारियों को कंपनी के साथ साझा करने को कहा था. इनमें मुख्य तौर पर यूजर्स के मोबाइल नंबर और लोकेशन से जुड़ी जानकारियां शामिल थी. इस अपडेट को केवल टर्की में ही नहीं बल्कि ग्लोबली लॉन्च किया गया था.

Meta को Turkey Competition Authority ने दिए निर्देश

18.6 मिलियन डॉलर्स का फाइन लगाए जाते समय टर्की के कम्पटीशन अथॉरिटी ने Meta को आने वाले 5 सालों की एनुअल रिपोर्ट भी जमा करने को कहा है. यह रिपोर्ट कंपनी को अगले 5 सालों तक कम्पटीशन अथॉरिटी के सामने हर साल जमा करने होंगे. इस रिपोर्ट में कंपनी के तरफ से उठाये गए सभी स्टेप्स की पूरी जानकारी दी गयी होगी.

Meta के प्रवक्ता ने दिया बयान

कम्पटीशन अथॉरिटी के तरफ से फाइन लगाए जाने पर Meta की प्रवक्ता ने अपना बयान देते हुए कहा कि- हम जांच के निष्कर्षों से सहमत नहीं है और मौजूद बाकी सभी ऑप्शंस पर विचार करेंगे. प्रवक्ता ने आगे यह भी बताया कि- साल 2021 में जारी किये गए अपडेट में यूजर्स को Facebook का डेटा एकत्र करने के लिए सहमति देने के लिए नहीं कहा गया था. यह हमारे यूजर्स को बेहतर सफाई प्रदान करता है कि हम उनके द्वारा दिए गए डेटा का इस्तेमाल कैसे और क्यों करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >