दुनिया में सिर्फ 750 लोगों को मिलेगी ये बाइक, 21 लाख रुपये में लॉन्च हुई Triumph Speed Twin 1200 TFC

ब्रिटिश कंपनी Triumph ने भारत में अपनी लिमिटेड-एडिशन Speed Twin 1200 TFC को लॉन्च कर दिया है. दुनियाभर में इसकी सिर्फ 750 यूनिट्स बनेंगी. बाइक में 1,200cc इंजन, Brembo ब्रेक, Akrapovič एग्जॉस्ट और कॉर्नरिंग ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

ब्रिटिश बाइक कंपनी Triumph ने भारत में अपनी नई Speed Twin 1200 TFC को 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इस बाइक को दुनिया के सामने पेश किए जाने के महज एक दिन बाद ही भारतीय बाजार में उतार दिया गया. यह बाइक Speed Twin 1200 RS पर बेस्ड है और इसकी दुनियाभर में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी.

Speed Twin 1200 TFC ट्रायम्फ की सिर्फ पांचवीं बाइक है, जिसे Triumph Factory Custom (TFC) बैज मिला है. इससे पहले साल 2019 में Thruxton TFC को यह खास पहचान मिली थी. कंपनी इस लिमिटेड-एडिशन मोटरसाइकिल की डिलीवरी अक्टूबर से शुरू करेगी.

Triumph Speed Twin 1200 TFC: इंजन और पावर

Triumph Speed Twin 1200 TFC में वही 1,200cc का लिक्विड-कूल्ड पैरलल-ट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन वेरिएंट के हिसाब से करीब 103 से 105 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसके स्टॉक एग्जॉस्ट की जगह अब Akrapovič के टाइटेनियम साइलेंसर लगाए गए हैं, जिन्हें ब्लैक फिनिश और कार्बन-फाइबर एंड कैप्स के साथ तैयार किया गया है.

Triumph Speed Twin 1200 TFC: सस्पेंशन और राइडर पोजिशन

कंपनी ने इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग्स दिए हैं. इसकी वजह से राइडर की बैठने की पोजिशन Speed Twin 1200 RS के मुकाबले ज्यादा झुकी हुई हो जाती है. सस्पेंशन की बात करें तो इसमें आगे USD फ्रंट फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ पूरी तरह एडजस्टेबल Öhlins सस्पेंशन दिया गया है.

Triumph Speed Twin 1200 TFC: परफॉर्मेंस हार्डवेयर और वजन

Triumph Speed Twin 1200 TFC की ब्रेकिंग को पहले से ज्यादा दमदार बनाया गया है. इसमें RS वाला Brembo Stylema M4.30 फ्रंट कैलिपर तो मिलता ही है, लेकिन इसके साथ Brembo का रेडियल मास्टर सिलेंडर और एडजस्टेबल MCS फ्रंट ब्रेक लीवर भी दिया गया है. बाइक में 7-स्पोक कास्ट-एल्यूमिनियम व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर हाई-परफॉर्मेंस Metzeler Racetec RR K3 टायर्स लगाए गए हैं. वहीं वजन की बात करें तो Speed Twin 1200 TFC का वेट (वेट कंडीशन में) 214 kg है.

Triumph Speed Twin 1200 TFC: इलेक्ट्रॉनिक्स और फीचर्स

Triumph Speed Twin 1200 TFC में इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही फीचर्स मिलते हैं जो Speed Twin 1200 RS में दिए गए हैं. बाइक में 3 राइडिंग मोड, बेहतर सेफ्टी के लिए कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं. वहीं, इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी Triumph के सिग्नेचर ट्विन-डायल डिजाइन के साथ आता है, जिसमें LCD और कलर TFT डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन मिलता है. इसके अलावा, इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 25 लोगों को मिलेगी Royal Enfield की नई Shotgun 650 लिमिटेड एडिशन बाइक, जानें क्यों है इतनी खास


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >