टोयोटा मोटर ने हाल ही में भारत में अपडेटेड हिलक्स लॉन्च की है. लेकिन लॉन्च इवेंट में सिर्फ यह पिकअप ट्रक ही लोगों का ध्यान नहीं खींच रहा था. सबसे ज्यादा चर्चा Basecamp Camper Conversion की रही, जिसे बेंगलुरु की Camper Dynamics ने तैयार किया है. यह एक मॉड्यूलर सेटअप है, जो हिलक्स को कुछ ही समय में पहियों पर चलने वाले छोटे से घर में बदल देता है.
इसमें आराम से सोने के लिए बेड, खाना बनाने के लिए किचन, नहाने के लिए शॉवर, काम करने के लिए अलग वर्कस्पेस और सामान रखने के लिए भरपूर स्टोरेज जैसी सभी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं. इसमें आप खाना बना सकते हैं, काम कर सकते हैं, आराम से सो सकते हैं और बिना होटल पर डिपेंड हुए सफर का पूरा आनंद ले सकते हैं.
कंफर्ट और स्टोरेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
इसे मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम और आग से बचाने वाली खास इंसुलेशन के साथ तैयार किया गया है. इसमें क्वीन साइज बेड मिलता है, जिसके नीचे सामान रखने की अच्छी-खासी जगह दी गई है. जरूरत पड़ने पर यही बेड सीट में भी बदल जाता है. इसके अलावा, इसमें सिंक और ड्रॉअर वाला किचन कैबिनेट और एक घूमने वाला टेबल भी दिया गया है.
सोलर पावर के साथ मिलेगा घर जैसा आराम
बिजली की चिंता किए बिना दूर-दराज की जगहों पर सफर करने के लिए इसमें छत पर सोलर पैनल लगाया गया है. साथ ही, सीलिंग पर LED लाइट्स, केबिन के अंदर पावर सॉकेट, बाहर वॉटरप्रूफ पावर आउटलेट और पोर्टेबल सोलर इनलेट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. वेंटिलेशन का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें छत पर दो हैच फैन दिए गए हैं, जबकि कई बड़ी खिड़कियां प्राइवेसी और मेश स्क्रीन के साथ आती हैं.
ये भी पढ़ें: भारत आ रही है Kia की नई 7-सीटर SUV, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें क्या होगा खास
वॉटर सिस्टम की नहीं होगी टेंशन
इसमें 80 लीटर का फ्रेश वॉटर टैंक, मरीन-ग्रेड वॉटर पंप, फ्रेश और ग्रे वॉटर आउटलेट के साथ आउटडोर शॉवर कनेक्शन दिया गया है. यानी पानी जैसी जरूरी जरूरतों के लिए आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी. सामान रखने के लिए भी इसमें कई स्टोरेज कंपार्टमेंट, पुल-आउट ड्रॉअर और अलग-अलग कैबिनेट मिलते हैं.
जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं कस्टमाइज
फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉटरप्रूफ और स्क्रैच-रेसिस्टेंट फ्लोरिंग, बाहर की तरफ लाइटिंग, फायर एक्सटिंग्विशर और अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह की लैडर चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. अगर आप इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाना चाहते हैं, तो रिकॉइल ऑनिंग, शॉवर ऑनिंग, इनडोर शॉवर एनक्लोजर, एक्स्ट्रा सोलर पैनल, थर्मल इंसुलेशन और एक्सटीरियर स्टोरेज जैसी कई एक्सेसरीज भी अलग से लगवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्जन से कितना अलग? जानिए कौन-कौन से फीचर्स हुए गायब
