भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर आमतौर पर दो तरह के होते हैं. पहला वो जिनमें फिक्स बैटरी होती है और दूसरा वो जिनमें स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी मिलती है. स्वैपेबल बैटरी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि जब बैटरी खत्म हो जाए तो उसे तुरंत निकालकर फुल चार्ज बैटरी लगा सकते हैं. इससे घंटों चार्जिंग का आपको इंतजार नहीं करना पड़ता. आजकल कई बड़ी कंपनियां इस टेक्नोलॉजी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतार रही हैं. अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जिसमें चार्जिंग का झंझट कम से कम हो और ज्यादा सुविधा मिले, तो भारत में मौजूद ये 5 स्वैपेबल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Honda Activa e
भारत की सबसे पॉपुलर कम्यूटर स्कूटर Honda Activa अब इलेक्ट्रिक अवतार में भी मिलती है. इस Activa e: में Honda की बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे आप डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज करने के बजाय सीधे स्वैप स्टेशन पर बदल सकते हैं. इसकी कीमत ₹1.19 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसमें 6kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो इसे 80 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंचा देता है. इसमें दो 1.5 kWh की स्वैपेबल बैटरियां दी गई हैं, जो मिलकर करीब 102 km की रेंज देती हैं. साथ ही Honda इस पर 3 साल या 50,000 km की वारंटी भी ऑफर करती है.
Okinawa Praise Pro
इसकी कीमत करीब ₹84,443 (एक्स-शोरूम) है. ये एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 81 km तक चल सकता है. इसमें 2.08 kWh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है. इसे निकालकर घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है और इसे फुल चार्ज होने में सिर्फ 2-3 घंटे लगते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स DRL के साथ, अलॉय व्हील्स, USB चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, कीलेस एंट्री और आगे-पीछे चलाने के लिए मोटर वॉकिंग असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Ampere Magnus Grand
इस स्कूटर में भी आपको रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे आप आसानी से निकालकर चार्ज कर सकते हैं. साथ ही 75,000 km या 5 साल की शानदार बैटरी वारंटी भी दी गई है. इसकी कीमत ₹91,499 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह 65 km/h की टॉप स्पीड तक जा सकता है. कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 118 km की IDC रेंज देता है.
Bounce Infinity E.1
Bounce भारत की उन शुरुआती कंपनियों में से है जिसने स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी और Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल को बाजार में पेश किया. इसका सबसे पॉपुलर मॉडल Bounce Infinity E.1 है, जिसमें 2.5 kWh की स्वैपेबल बैटरी मिलती है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज या बैटरी बदलने पर करीब 100 km तक चलने का दावा करता है. टॉप स्पीड की बात करें तो यह करीब 55 km/h तक जाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.18 लाख है.
Hero Vida VX2 Plus
Vida VX2 Plus एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 142 km तक चलने का दावा करती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 km/h तक जाती है. इसकी बैटरी 0 से 80% सिर्फ 62 मिनट में फास्ट चार्ज हो जाती है. इतना ही नहीं, रिमूवेबल बैटरी होने के बावजूद इसमें 27.2 लीटर का अच्छा-खासा स्टोरेज भी मिलता है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3-इंच TFT डिस्प्ले, कनेक्टिविटी फीचर्स, LED लाइट्स, डिस्क ब्रेक, रिवर्स पार्किंग असिस्ट और मल्टीपल राइड मोड्स जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही बैटरी पर 5 साल तक की वारंटी भी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1,00,290 (एक्स-शोरूम) है, जबकि Battery-as-a-Service मॉडल के साथ इसे करीब ₹70,000 में भी खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम
