बड़ा बूट स्पेस और शानदार कम्फर्ट भी, ₹8.80 लाख से शुरू ये 5 कारें फैमिली वालों के लिए हैं परफेक्ट

अगर आपका बजट 11 लाख रुपये तक है और आप ऐसी कार चाहते हैं जो पूरे परिवार के लिए आरामदायक, फीचर-लोडेड और डेली यूज में आसान हो, तो ये 5 ऑप्शन सही चॉइस हो सकते हैं. इनमें स्पेस, कम्फर्ट और प्रीमियम फीचर्स का बेहतरीन बैलेंस मिलता है. आइए देखते हैं इन्हें.

अगर आप एक ऐसी फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं जो बजट में भी फिट बैठे और फीचर्स के मामले में भी निराश न करे, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है. हमने यहां कुछ ऐसी कारों की लिस्ट तैयार की है, जिनकी कीमत 11 लाख रुपये तक है. इस बजट में आपको ऐसी गाड़ियां मिल जाती हैं जो न सिर्फ आरामदायक सफर का एक्सपीरियंस देती हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसानी से पूरा करती हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं और इनमें क्या खास फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Creta

इसकी शुरुआती कीमत 10.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस SUV में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो ड्राइव को और मजेदार बना देता है. वहीं पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी मिल जाती है. इतना ही नहीं, इसमें आपको 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है. ये फैमिली ट्रिप्स के दौरान सामान रखने की टेंशन भी खत्म कर देता है.

Kia Seltos

इसकी कीमत करीब ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. Kia Seltos फैमिली के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल SUV मानी जाती है. इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है, क्योंकि 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. वहीं इसका केबिन काफी स्पेशियस है. कंफर्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स और सनब्लाइंड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX एंकर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. यानी फैमिली ट्रिप पर सामान रखने की टेंशन भी कम हो जाती है.

Toyota Hyryder

इसकी शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसका हाइब्रिड वर्जन पेट्रोल की बचत में काफी मदद करता है, जिससे लंबी दूरी का सफर भी जेब पर भारी नहीं पड़ता. फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और आरामदायक सीटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Maruti Suzuki Ertiga 

इसकी शुरुआती कीमत 8.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर बनाई गई इस कार में अच्छा-खासा स्पेस मिलता है. साथ ही, इसकी बढ़िया माइलेज जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालती. रियर AC वेंट्स, कई स्टोरेज स्पेसेस और प्रैक्टिकल डिजाइन जैसी खूबियां इसे रोजमर्रा के यूज के लिए काफी कम्फर्टेबल बनाती हैं. यही वजह है कि Ertiga आज भी फैमिली कार सेगमेंट में लोगों की पसंद बनी हुई है.

Kia Carens

इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं. कार में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. वहीं वेंटिलेटेड सीट्स और एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं लंबी यात्राओं को भी बेहद आरामदायक बना देती हैं. तीसरी रो तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि सभी सीट्स यूज होने के बावजूद इसमें 216 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: 2026 Skoda Kodiaq: नए ADAS फीचर्स से हुआ बड़ा अपग्रेड, जानें किन वेरिएंट्स में मिलेगा पूरा पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >