₹25 लाख से कम में कौन-सी 7-सीटर SUV है सबसे बेस्ट? देखें टॉप 5 लिस्ट

Best 7-Seater SUVs Under 25 Lakh: अगर आपका बजट ₹25 लाख तक है और फैमिली के लिए 7-सीटर SUV ढूंढ रहे हैं, तो बाजार में कई मजबूत ऑप्शन मौजूद हैं. कुछ गाड़ियां स्पेस और आराम में आगे हैं, तो कुछ फीचर्स या पावर के दम पर खास बनती हैं. आइए जानते हैं आपके लिए कौन सही रहेगा.

Best 7-Seater SUVs Under 25 Lakh: भारत में ज्यादातर परिवार बड़े होते हैं. ऐसे में कई बार एक नॉर्मल 5-सीटर कार या SUV पूरे परिवार के लिए फिट नहीं बैठती. खासकर जब परिवार के साथ घूमने निकलना हो या वीकेंड ट्रिप प्लान करनी हो, तब 7-सीटर गाड़ी एक जरूरत बन जाती है. अगर आप भी अपने परिवार के लिए 25 लाख रुपये के बजट में एक बढ़िया 7-सीटर SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं. यहां हमने बाजार में उपलब्ध ऐसी 5 बेहतरीन 7-सीटर SUVs की लिस्ट तैयार की है, जो बजट के साथ-साथ फैमिली की जरूरतों पर भी खरी उतर सकती हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Mahindra XUV700

इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 203hp की ताकत देता है, जबकि 2.2-लीटर डीजल इंजन 185hp पावर के साथ आता है. अच्छी बात ये है कि दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं.

फीचर्स के मामले में भी Mahindra XUV700 काफी प्रीमियम फील देती है. इसके केबिन में इतना सामान मिलता है कि यह अपनी क्लास की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड SUVs में गिनी जाती है. थर्ड रो की सीटों में भी स्पेस काफी अच्छा है, जो फैमिली यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है. हालांकि, पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज थोड़ा कम है, यानी यह फ्यूल ज्यादा पीती है. इसके अलावा, कार के कई इंटीरियर फंक्शन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अंदर दिए गए हैं, जिससे हर काम के लिए स्क्रीन पर डिपेंड रहना पड़ता है.

Tata Safari

Tata Safari अब पहले से कहीं ज्यादा शानदार ऑप्शन बन गई है. इसकी नई 170hp वाली 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ने इसकी अपील काफी बढ़ा दी है.वहीं, 170hp वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन पावर के मामले में जरूर मजबूत है, लेकिन रिफाइनमेंट के मामले में पेट्रोल जितना पॉलिशड नहीं लगता. खास बात यह है कि इस SUV की थर्ड रो अपने सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा स्पेसियस लगती है.

राइड और हैंडलिंग का बैलेंस भी काफी अच्छा है. हालांकि, कम स्पीड पर सस्पेंशन में हल्की सख्त महसूस हो सकती है. लेकिन कुल मिलाकर Safari एक ऐसी SUV है जो आराम, स्पेस और दमदार परफॉर्मेंस का अच्छा पैकेज देती है.

Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar की सबसे बड़ी खासियत इसका आरामदायक और फीचर-लोडेड इंटीरियर है. खासकर सेकंड रो में बैठने वालों के लिए इसमें काफी शानदार सुविधाएं मिलती हैं. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मिलने वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन, दोनों ही रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए अच्छे और स्मूद हैं. इसके अलावा, ये कार कॉम्पैक्ट होने की वजह से शहर की तंग सड़कों और ट्रैफिक में चलाने में आसान लगती है.

Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूत लैडर फ्रेम चेसिस है. अगर आप ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं, तो इसका 4×4 वर्जन काफी पावरफुल है. पावर की बात करें तो इसमें वही 203hp वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 175hp वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है.

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए इसे देख रहे हैं, तो एक बात ध्यान रखने वाली है कि थर्ड रो की सीटें काफी तंग महसूस हो सकती हैं और बूट स्पेस का लेआउट भी बहुत प्रैक्टिकल नहीं है.

MG Hector

इस कार की सबसे बड़ी खासियत है इसका लो-स्पीड राइड कम्फर्ट और फीचर से भरपूर केबिन. हालांकि, इसकी पेट्रोल इंजन परफॉर्मेंस उतनी दमदार नहीं लगती. अगर आप तेज एक्सेलरेशन या ज्यादा पावर की उम्मीद करते हैं, तो यह थोड़ा निराश कर सकती है. एक और बात जो इसे कुछ कंपटीटर से पीछे करती है, वह है डीजल इंजन और 6-सीटर ऑप्शन का न होना. इसके अलावा, थर्ड रो में बैठने की जगह भी कई दूसरे SUVs के मुकाबले थोड़ी कम है. फिर भी, अगर आप बजट में एक 7-सीटर SUV लेना चाहते हैं, तो MG Hector अपने सेगमेंट में सबसे किफायती ऑप्शन में से एक है.

यह भी पढ़ें: भारत की ये 5 MPVs आती हैं कैप्टन सीट्स के साथ, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >